Chief Minister Yogi Adityanath
Chief Minister Yogi Adityanath
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को प्रकाश पर्व दीपावली की शुभकामनाएं दीं. मुख्यमंत्री रविवार को वनटांगिया समाज के साथ दीपावली पर्व मनाएंगे.
लाभार्थियों को वितरित की जाएंगी किट
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'एक्स' पर लिखा कि विकास का प्रकाश समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और हर घर में सुख, समृद्धि एवं सम्मान का दीप जले, यही दीपावली की सार्थकता है. इसी अंत्योदय भाव के साथ दिपावली पर्व पर आज गोरखपुर के जंगल तिनकोनिया में वनटांगिया समाज के लिए ₹82 करोड़ से अधिक की 52 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास होगा. इसके साथ ही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को किट वितरित की जाएंगी.
वनटांगिया परिवारों के लिए सरकार प्रतिबद्ध
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बताया कि वनटांगिया परिवारों को शिक्षा, स्वास्थ्य और बेहतर जीवन के अवसर उपलब्ध कराने हेतु डबल इंजन सरकार प्रतिबद्ध है. सीएम योगी ने कहा-सभी को महापर्व दीपावली की हार्दिक बधाई.