scorecardresearch

अजीत डोभाल पर राहुल गांधी की टिप्पणी पर बोले CM धामी- देवभूमि के सपूतों के सम्मान से समझौता स्वीकार नहीं

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल पर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की टिप्पणी पर उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने आपत्ति जताई है. उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा जैसे संवेदनशील विषयों पर राजनीतिक टिप्पणी करते समय सभी नेताओं को अपनी भाषा और तथ्यों की गंभीरता का ध्यान रखना चाहिए.

Advertisement
CM Pushkar Singh Dhami (Photo/PTI) CM Pushkar Singh Dhami (Photo/PTI)

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार एवं उत्तराखंड के सपूत अजीत डोभाल के संबंध में कांग्रेस सांसद और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की टिप्पणियों पर कड़ी आपत्ति व्यक्त की है.

भाषा की मर्यादा का ध्यान रखना चाहिए- सीएम धामी
मुख्यमंत्री ने कहा कि अजीत डोभाल जी ने देश की सुरक्षा और सामरिक हितों के संरक्षण में महत्वपूर्ण योगदान दिया है. राष्ट्रीय सुरक्षा जैसे संवेदनशील विषयों पर राजनीतिक टिप्पणी करते समय सभी नेताओं को अपनी भाषा और तथ्यों की गंभीरता का ध्यान रखना चाहिए.

मुख्यमंत्री ने कहा कि राहुल गांधी द्वारा श्री अजीत डोभाल जी को बार-बार निशाना बनाए जाने पर उत्तराखंड कांग्रेस के नेताओं को अपना पक्ष स्पष्ट करना चाहिए.

धामी बोले- उत्तराखंड कांग्रेस के नेता शीर्ष नेतृत्व से सवाल पूछेंगे?
उन्होंने सवाल उठाया कि क्या उत्तराखंड कांग्रेस के नेता अपने शीर्ष नेतृत्व से इन टिप्पणियों के संबंध में सवाल पूछेंगे? क्या वे श्री अजीत डोभाल जी के प्रति अपना सम्मान सार्वजनिक रूप से व्यक्त करेंगे?

मुख्यमंत्री ने कहा कि राजनीतिक दलों के बीच मतभेद लोकतंत्र का स्वाभाविक हिस्सा हैं, लेकिन राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े विषयों पर चर्चा तथ्यात्मक और जिम्मेदारीपूर्ण होनी चाहिए.

सूबे को उनकी उपलब्धियों पर गर्व- सीएम धामी
उन्होंने कहा कि उत्तराखंड ने देश को अनेक ऐसे सपूत दिए हैं, जिन्होंने राष्ट्रसेवा, सैन्य पराक्रम और राष्ट्रीय सुरक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया है. प्रदेश को उनकी उपलब्धियों पर गर्व है.

मुख्यमंत्री ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड अपने सपूतों के सम्मान से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं करेगी. राष्ट्रीय सुरक्षा के विषयों पर राजनीतिक मतभेद हो सकते हैं, लेकिन सार्वजनिक संवाद में मर्यादा और जिम्मेदारी बनाए रखना सभी का दायित्व है.

ये भी पढ़ें: