scorecardresearch

9 साल पहले किसी ने सोचा था कि काशी में विश्वनाथ धाम इतना भव्य बन जाएगा- सीएम योगी

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने विरोधियों पर निशाना साधा और कहा कि जब वे लोग बाबरी ढांचे का समर्थन करते हैं, तब उनको यूपी और भारत की आस्था की चिंता नहीं होती है. सीएम ने कहा कि 9 साल पहले किसी ने सोचा था कि काशी में विश्वनाथ धाम इतना भव्य बन जाएगा. कोई सोचा था कि अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि और अयोध्या नगरी इतनी सुंदर हो जाएगी कि त्रेता युग का स्मरण कराएगी.

CM Yogi Adityanath (Photo/PTI) CM Yogi Adityanath (Photo/PTI)

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विरोधी दलों को निशाने पर लिया. सीएम योगी ने कहा कि कुछ सियासी दल भारतीय संस्कृति, आस्था और विकास के मुद्दों पर दोहरा रवैया अपनाते हैं. सीएम ने कहा कि जब बाबरी ढांचे का समर्थन वो लोग करते हैं तब भारत की आस्था की चिंता उन्हें नहीं होती है. उन्होंने कहा कि जब लैंड जिहाद, लव जिहाद का ये लोग बेशर्मी के साथ समर्थन करेत हैं, तब उन्हें यूपी और भारत की आस्था की चिंता नहीं होती है.

किसी ने सोचा था अयोध्या इतनी सुंदर हो जाएगी- सीएम
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 9 साल पहले किसी ने सोचा था कि काशी में विश्वनाथ धाम इतना भव्य बन जाएगा. आगे मुख्यमंत्री ने कहा कि कोई सोचता था कि अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि और अयोध्या नगरी इतनी सुंदर हो जाएगी कि त्रेता युग का स्मरण कराएगी.

पहले कट्टा-बम बनाते थे, हम ब्रह्मोस बना रहे हैं- सीएम योगी
मुख्यमंत्री ने पिछली सरकारों में कानून व्यवस्था को निशाने पर लिया. उन्होंने कहा कि साल 2017 से पहले पिछली सरकारें माफिया पालती थी. हर जिले में अपने गुर्गों से कट्टा और बम बनवाती थी. उन्होंने कहा कि हम देश की सुरक्षा के लिए ब्रह्मोस बना रहे हैं. 

ये बीजेपी का विरोध करते, देश का विरोध करने लगते हैं- सीएम
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विरोधी दलों पर देश का विरोध करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि विरोधी दल बीजेपी का विरोध करते-करते देश का विरोध करने लगते हैं. उन्होंने कहा कि बीजेपी का विरोध करना लोकतंत्र का हिस्सा है. लेकिन विरोध के नाम पर देश के हितों और राष्ट्रीय आस्था के खिलाफ माहौल बनाना उचित नहीं है. सीएम ने कहा कि सरकार लगातार विकास, सुरक्षा और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के लिए काम कर रही है. उन्होंने कहा कि जब ये लोग बाबरी ढांचे का समर्थन करते हैं तो उनको भारत की आस्था की चिंता उन्हें नहीं होती है.

ये भी पढ़ें: