scorecardresearch

CWC की बैठक में शामिल नहीं होंगे पंजाब के पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी, वजह है खास

नई दिल्ली में कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक होने वाली है. इस बैठक में राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, केसी वेणुगोपाल जैसे बड़े लीडर्स शामिल होंगे. हालांकि इस बैठक में एक बड़ा नाम पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी शामिल नहीं होंगे. इसके पीछे क्या वजह है, चलिए आपको बताते हैं.

Advertisement
Charanjit Singh Channi (Photo/@CHARANJITCHANNI) Charanjit Singh Channi (Photo/@CHARANJITCHANNI)

नई दिल्ली में कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक आज होने वाली है. जिसमें मौजूदा राजनीतिक हालातों पर मंथन किया जाएगा. इस बैठक में पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, केसी वेणुगोपाल समेत तमाम बड़े लीडर शामिल होंगे. हालांकि इस बैठक में पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी शामिल नहीं होंगे. चन्नी आज होने वाली CWC की बैठक के लिए दिल्ली नहीं आ पाएंगे. इसकी खास वजह है. चलिए आपको उसके बारे में बताते हैं.

CWC की बैठक में शामिल नहीं होंगे चन्नी-
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी दिल्ली में होने वाली कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में शामिल नहीं होंगे. वो आज दिल्ली नहीं आ पाएंगे. चरणजीत सिंह चन्नी ने बैठक में शामिल होने को लेकर असमर्थता जताई है. आपको बता दें कि चरणजीत सिंह चन्नी पंजाब के 16वें मुख्यमंत्री बने थे. उन्होंने 20 सितंबर 2021 को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी. जबकि 14 मार्च 2022 को इस्तीफा दिया था.

CWC की बैठक में क्यों शामिल नहीं होंगे चन्नी?
पंजाब के पूर्व सीएम और कांग्रेस के सीनियर लीडर चरणजीत सिंह चन्नी आज नई दिल्ली नहीं आ पाएंगे. सूत्रों के मुताबिक चन्नी पीएचडी कर रहे हैं और उनका एग्जाम है. चन्नी का अंतिम एग्जाम कल यानी 20 अगस्त को है. सूत्रों ने बताया कि इसी वजह से चरणजीत सिंह चन्नी दिल्ली नहीं जाएंगे और कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में नहीं शामिल होंगे. आपको बता दें कि पूर्व सीएम चन्नी पंजाब यूनिवर्सिटी से पीएचडी कर रहे है.

हालांकि पूर्व मुख्यमंत्री चन्नी की तरफ से बैठक में अनुपस्थित रहने के कारण को लेकर अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है. चरणजीत सिंह चन्नी मौजूदा समय में लोकसभा के सदस्य हैं और जालंधर का प्रतिनिधित्व करते हैं.

CWC की बैठक-
कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक आज होने वाली है. इस बैठक में उत्तर प्रदेश, पंजाब समेत तमाम राज्यों में होने वाले चुनाव को लेकर चर्चा होगी. इसमें रणनीति पर चर्चा की जाएगी. इसके साथ ही इस बैठक में छात्रों के मुद्दे और राम मंदिर में चढ़ावा चोरी को लेकर भी चर्चा हो सकती है.

ये भी पढ़ें: