Independence Day (Photo: PTI)
Independence Day (Photo: PTI)
Independence Day: भारत में स्वतंत्रता दिवस हर साल 15 अगस्त को धूमधाम से मनाया जाता है. भारत 15 अगस्त 1947 को ब्रिटिश शासन से आजाद हुआ था. यह दिन ब्रिटिश शासन से भारत की आजादी की याद दिलाता है. 15 अगस्त को भारत के प्रधानमंत्री लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज फहराते हैं. इसके अलावा देशभर में तिरंगा फहराया जाता है. स्कूलों, कॉलेजों और कार्यालयों समेत कई जगहों पर परेड साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं. क्या आप जानते हैं कि भारत ही नहीं बल्कि और कई देशों में भी 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है. आज हम आपको बता रहे हैं कि भारत के अलावा और कौन-कौन देश 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस मनाते हैं.
1. दक्षिण कोरिया और उत्तर कोरिया
आपको मालूम हो कि भारत की तरह दक्षिण कोरिया और उत्तर कोरिया को भी 15 अगस्त को ही आजादी मिली थी. बस भारत और इन देशों की आजादी में अंतर इतना था कि ये देश 1945 में आजाद हुए थे. 15 अगस्त 1945 को द्वितीय विश्व युद्ध में जापान ने अपनी हार मान ली थी. इसी दिन कोरियाई प्रायद्वीप को 35 साल की जापानी सत्ता से मुक्ति मिली थी. हालांकि बाद में कोरियाई प्रायद्वीप दो देशों में बंट गया. उत्तर कोरिया और दक्षिण कोरिया, लेकिन 15 अगस्त आज भी दोनों देशों के लिए महत्वपूर्ण दिन माना जाता है. आजादी के बाद दक्षिण कोरिया ने 15 अगस्त के दिन को ग्वांगबुकजोल (wangbokjeol) यानी प्रकाश का दिन के रूप में मनाना शुरू किया. जो आज भी वहां का राष्ट्रीय पर्व है.
2. कांगो गणराज्य
अफ्रीकी देश कांगो गणराज्य ने 15 अगस्त 1960 को फ्रांस की गुलामी से आजादी पाई थी. इस दिन को वहां राष्ट्रीय गर्व और आत्मसम्मान के प्रतीक के रूप में देखा जाता है. आपको मालूम हो कि आजादी पहले इस देश को फ्रेंच कांगो के नाम से जाना जाता था.
3. बहरीन
खाड़ी देश बहरीन ने 15 अगस्त 1971 को ब्रिटेन के शासन से स्वतंत्र हुआ था. इससे पहले बहरीन ब्रिटिश प्रोटेक्टोरेट के तहत था और इस आजादी ने उसे अपनी मर्जी से फैसले लेने का हक दिया. हालांकि, दिलचस्प बात यह है कि बहरीन अपना आधिकारिक राष्ट्रीय दिवस 16 दिसंबर को मनाता है.
4. लिकटेंस्टीन
यूरोप का देश लिकटेंस्टीन 15 अगस्त 1866 को जर्मन परिसंघ से अलग हुआ था. यह देश ने 1940 में 15 अगस्त के दिन को राष्ट्रीय दिवस के रूप में अपनाया. इसकी एक खास वजह यह भी रही कि उस समय के प्रिंस फ्रांसिस जोसेफ द्वितीय का जन्मदिन भी 15 अगस्त को पड़ता था.