scorecardresearch

Weekly Weather Report (6-12 July 2026): कहीं मूसलाधार बारिश तो, कहीं धूप का होगा कहर, पढ़ें साप्ताहिक मौसम रिपोर्ट

जानें कैसा रहने वाला है पूरे सप्ताह दिल्ली, मुंबई, यूपी, बिहार और बंगाल के साथ आपके शहर के मौसम का हाल.

Weekly Weather Report Weekly Weather Report

Weekly Weather Report from 6 july to 12 july 2026 जुलाई के दूसरे सप्ताह में देश के कई हिस्सों में मानसून की रफ्तार बढ़ती दिखाई दे रही है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार 6 से 12 जुलाई 2026 के बीच उत्तर, पूर्व और पूर्वोत्तर भारत के कई राज्यों में मूसलाधार बारिश देखने को मिल सकती है. वहीं कुछ इलाकों में भारी बारिश के साथ बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की भी संभावना है. दूसरी ओर पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों में बीच-बीच में धूप और उमस से लोगों की परेशानी बढ़ सकती है.

दिल्ली-एनसीआर
दिल्ली और एनसीआर में पूरे सप्ताह हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक और हवा की रफ्तार 70-80 KM/h रहने की संभावना जताई गई है. कई दिनों तक बादल छाए रहने से तापमान में गिरावट रहेगी और गर्मी से राहत मिलेगी. हालांकि बारिश उम्मीद से कम हो सकती है. लेकिन बादल छाए रहने के कारण तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी. बावजूद इसके उमस महसूस हो सकती है.

महाराष्ट्र
हाराष्ट्र में इस सप्ताह मानसून पूरी तरह सक्रिय रहने की संभावना है. मुंबई, ठाणे, पालघर, रायगढ़, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग, पुणे, सतारा और कोल्हापुर में मूसलाधार बारिश हो सकती है. वहीं नागपुर, अमरावती, अकोला, वर्धा, चंद्रपुर और यवतमाल जैसे विदर्भ के जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ बीच-बीच में तेज धूप भी निकल सकती है. नासिक, औरंगाबाद (छत्रपति संभाजीनगर), अहमदनगर, जलगांव और नंदुरबार में भी रुक-रुककर बारिश होने की संभावना है. कोंकण और घाट क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर भारी बारिश के कारण जलभराव और भूस्खलन का खतरा बना रह सकता है.

उत्तर प्रदेश
लखनऊ, गोरखपुर, वाराणसी, प्रयागराज, अयोध्या, बस्ती, गोंडा, बलिया, देवरिया, कुशीनगर, और बहराइच में हवा के साथ कई दौर की बारिश हो सकती है. वहीं मेरठ, नोएडा, आगरा, अलीगढ़, मथुरा, झांसी और बरेली में बारिश के साथ बीच-बीच में धूप भी निकलती दिखाई दे सकती है.

बिहार 
पटना, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, सहरसा और भागलपुर में सप्ताहभर अच्छी बारिश की संभावना है. जबकि दक्षिण बिहार के गया, नवादा और औरंगाबाद में हल्की से मध्यम बारिश के साथ बीच-बीच में धूप भी निकल सकती है.

पंजाब और हरियाणा
पंजाब के अमृतसर, गुरदासपुर, पठानकोट, जालंधर, होशियारपुर, लुधियाना, पटियाला और रूपनगर में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है.

हरियाणा के अंबाला, पंचकूला, यमुनानगर, करनाल, कुरुक्षेत्र, रोहतक, गुरुग्राम और फरीदाबाद में भी बारिश के कई दौर देखने को मिल सकते हैं.

राजस्थान
जयपुर, कोटा, बूंदी, भरतपुर, अलवर, अजमेर, भीलवाड़ा, उदयपुर और चित्तौड़गढ़ में अच्छी बारिश की संभावना है. वहीं जैसलमेर, बाड़मेर, बीकानेर, फलौदी और जोधपुर के कई हिस्सों में धूप और उमस बनी रह सकती है, हालांकि कहीं-कहीं हल्की बारिश भी हो सकती है.

पश्चिम बंगाल
दार्जिलिंग, जलपाईगुड़ी, अलीपुरद्वार, कूचबिहार, मालदा, मुर्शिदाबाद, सिलीगुड़ी, कोलकाता और हावड़ा में रुक-रुककर बारिश का दौर जारी रह सकता है. उत्तर बंगाल के पहाड़ी इलाकों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है.

पूर्वोत्तर भारत
असम के गुवाहाटी, डिब्रूगढ़, जोरहाट और सिलचर, मेघालय के शिलांग और चेरापूंजी, अरुणाचल प्रदेश के ईटानगर, नागालैंड के कोहिमा, मणिपुर के इंफाल, मिजोरम के आइजोल और त्रिपुरा के अगरतला में भारी बारिश के साथ कुछ स्थानों पर जलभराव और भूस्खलन का खतरा बना रह सकता है.

हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड
हिमाचल प्रदेश के शिमला, मंडी, कुल्लू, कांगड़ा, चंबा और सिरमौर तथा उत्तराखंड के देहरादून, नैनीताल, मसूरी, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी, पिथौरागढ़ और बागेश्वर में कई दौर की तेज बारिश हो सकती है. पहाड़ी मार्गों पर भूस्खलन और चट्टान गिरने की आशंका भी बनी रहेगी. यात्री घूमने से पहले वेदर रिपोर्ट पढ़ लें और सावधान रहें.

केरल और दक्षिण भारत
केरल के तिरुवनंतपुरम, कोच्चि, कोझिकोड, कन्नूर और वायनाड में सप्ताहभर रुक-रुककर बारिश होने की संभावना है. वहीं कर्नाटक के बेंगलुरु और मंगलुरु, तमिलनाडु के चेन्नई और कोयंबटूर, आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा और विशाखापत्तनम तथा तेलंगाना के हैदराबाद में हल्की से मध्यम बारिश और बीच-बीच में धूप देखने को मिल सकती है.

(नोट: IMD के अनुसार भारी बारिश वाले इलाकों में जलभराव, तेज हवाएं और कुछ स्थानों पर बिजली गिरने की आशंका भी है. यात्रा पर निकलने से पहले स्थानीय मौसम अपडेट जरूर देखें.)

ये भी पढ़ें