scorecardresearch

Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में इस दिन से पड़ेगी कड़ाके की ठंड, रिकॉर्ड बना सकती है सर्दी

मौसम विभाग के मुताबिक इस साल ठंड भी रिकार्ड तोड़ सकती है. मौसम विभाग का अनुमान है कि 13 दिसंबर यानी मंगलवार थे एक बार फिर से हवा की रफ्तार तेज होगी क्योंकि वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर अब हिमालय के इलाकों में लगभग खत्म हो चुका है. इसलिए जो बर्फबारी हिमालय के इलाकों में हुई है खासतौर पर कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में उसका असर दिल्ली की सर्दी पर भी दिखाई पड़ेगा

Advertisement
Delhi weather Delhi weather
हाइलाइट्स
  • दिल्ली में कड़ाके की ठंड के लिए रहिए तैयार

  • आगे कैसा रहेगा मौसम

दिसंबर का महीना आते ही सब को सर्दी का इंतजार होता है खासतौर पर दिल्ली वालों को. दिल्ली की सर्दी वैसे भी काफी प्रसिद्ध है. लेकिन पिछले 2 दिनों से दिन का तापमान सामान्य से लगभग 4 से 5 डिग्री ऊपर चल रहा है. दिन में गर्मी क्यों बढ़ रही है वह भी दिसंबर के महीने में यह सवाल लोगों के जेहन में है. मौसम विभाग बताता है कि मौजूदा परिस्थितियां कल तक रहेंगी उसके बाद तापमान में गिरावट दर्ज होने का अनुमान है.

मैदानी इलाकों में हवाओं की रफ्तार कम

दरअसल पिछले कुछ दिनों से हिमालय और उसके ऊपरी हिस्सों में एक सक्रिय वेस्टर्न डिस्टरबेंस यानी पश्चिमी विक्षोभ काम कर रहा था. मौसम विभाग के जानकार बताते हैं कि मौजूदा बढ़ोतरी उसी से जुड़ी हुई है. प्राइवेट मौसम एजेंसी स्काईमेट के वाइस प्रेसिडेंट महेश पालावत बताते हैं, " जिस समय वेस्टर्न डिस्टरबेंस पहाड़ों पर एक्टिव होता है उस समय मैदानी इलाकों में हवाओं की रफ्तार कम हो जाती है. रफ्तार कम होने से तापमान में बढ़ोतरी दर्ज होती है और ऐसा ही कुछ पिछले दो-तीन दिनों से दिल्ली और आसपास के इलाकों में महसूस किया जा रहा है". हालांकि अधिकतम तापमान बढ़ा हुआ है लेकिन न्यूनतम तापमान में इतनी बढ़ोतरी दर्ज नहीं की गई है वह भी सामान्य के आसपास 8 डिग्री के करीब बना हुआ है.

मौसम विभाग की भविष्यवाणी

भारतीय मौसम विभाग यानी आईएमडी के सीनियर साइंटिस्ट आरके जीणामणि बताते हैं, " मौसम में आमतौर पर इतना उतार-चढ़ाव देखने के लिए मिलता है और नवंबर के महीने से ही न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से कम बना हुआ है इसलिए लोगों को लगता है कि दिसंबर के महीने में सर्दी ज्यादा नहीं पड़ रही है जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य के आसपास ही है."

दिल्ली में कड़ाके की ठंड के लिए रहिए तैयार

लेकिन ऐसा भी नहीं है कि सर्दियां दिल्ली से काफी दूर हैं. मौसम विभाग का अनुमान है कि 13 दिसंबर यानी मंगलवार थे एक बार फिर से हवा की रफ्तार तेज होगी क्योंकि वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर अब हिमालय के इलाकों में लगभग खत्म हो चुका है. इसलिए जो बर्फबारी हिमालय के इलाकों में हुई है खासतौर पर कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में उसका असर दिल्ली की सर्दी पर भी दिखाई पड़ेगा क्योंकि सिर्फ ना हवा की रफ्तार तेज होगी बल्कि हवा की दिशा भी उत्तर पश्चिम की ओर से आएगी जो अपने साथ बर्फ वाली ठंड भी दिल्ली की ओर लाने वाली है.