Weather update
Weather update
देश के कई इलाकों में पिछले कुछ दिनों से मौसम लगातार करवट लेता दिखाई दे रहा है. कहीं बादल, कहीं तेज हवा, तो कहीं बिन मौसम बारिश से लोग परेशान हैं. मौसम विभाग की मानें तो यह समस्या ज्यादा दिन नहीं रहेगी. उत्तर, पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत के कई राज्यों में अगले दिनों के तापमान और बारिश को लेकर कई अहम बदलाव दिखने वाले हैं.
तापमान में होगा 3 से 5°C तक उछाल
राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, पंजाब, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों में आने वाले 5 दिनों में दिन का तापमान सामान्य, उससे कम या उसके आसपास रहने का अनुमान है. हालांकि धिरे-धिरे तापमान में बढ़ोतरी होगी, लेकिन हल्की ठंड भी महसूस हो सकती है. साथ ही बारिश का भी दौर बना रह सकता है.
राहत के बाद Delhi-NCR में गर्मी की वापसी
दिल्ली और NCR (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद) में 7 अप्रैल तक दिन का तापमान सामान्य से नीचे या आसपास रहेगा. गर्मी से बादल और हवा राहत देंगी. लेकिन 7 अप्रैल के बाद तापमान में बढ़त दिखेगी. 9 से 12 अप्रैल के बीच तापमान 4 से 6°C तक उछल सकता है. यानी NCR के लोगों को आने वाले दिनों में गर्म हवाओं और तेज धूप का सामना करना पड़ सकता है. इसी के साथ बारिश के आसार भी लगातार बने रहेंगे.
मध्य और पूर्वी राज्यों बारिश का दौर जारी
वहीं मध्य और पूर्वी राज्यों में 9 अप्रैल तक गरज और बिजली के साथ बारिश का सिलसिला जारी रहने का पूर्वानुमान मौसम विभाग ने जताया है.
J&K और हिमाचल में भारी बारिश की संभावना
लगातार बनते दो पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर-पश्चिम भारत प्रभावित रहेंगे. जिसका असर राज्य पर 7 और 8 अप्रैल को देखने को मिल सकता है.
उत्तर-पश्चिम भारत में तेजी से बदलाव
राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी यूपी में 7 अप्रैल तक तापमान 2-4°C बढ़ सकता है. हालांकि 7 से 8 अप्रैल को ताजा पश्चिमी विक्षोभ के कारण तापमान 3-5°C गिर भी सकता है. 9 से 12 अप्रैल तक फिर 4-6°C की बढ़ोतरी होने की संभावना है.
ये भी पढ़ें