दिल्ली में बारिश (Photo-ANI)
दिल्ली में बारिश (Photo-ANI)
दिल्ली- NCR से अभी बादल जाते दिखाई नहीं दे रहे हैं. हालांकि अभी पूरे NCR में खट्टा-मीठा मौसम देखने को मिल रहा है. दरअसल इलाके में कभी झमाझम बारिश हो रही तो कभी धूप खिल उठ रही है और यहीं दौर आगे भी देखने को मिल सकता है. आने वाले दिनों में कहीं बादल तो कहीं बारिश का दौर देखने को मिल सकता है, वहीं इसके बाद तापमान में दोबारा बढ़ोतरी की संभावना भी है. मौसम में यह बदलाव लोगों को उमस और गर्मी दोनों का अहसास करा सकता है.
14 सितंबर को कैसा रहेगा मौसम?
14 सितंबर को दिल्ली में मौसम मिला-जुला रह सकता है. आसमान में बादल छाए रह सकते हैं और देर से बारिश होने की भी संभावना बनी हुई है. इस दौरान तापमान करीब 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान करीब 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.
15 सितंबर को बादलों के बीच गर्मी का असर
15 सितंबर को आसमान आंशिक रूप से बादलों से घिरा रह सकता है. बारिश की संभावना कम रहेगी, लेकिन मौसम पूरी तरह साफ भी नहीं होगा. दिन का तापमान करीब 34 डिग्री और रात का तापमान करीब 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.
16 सितंबर को फिर हो सकती है बारिश
16 सितंबर को एक बार फिर बारिश की संभावना बढ़ती दिखाई दे रही है. उपलब्ध पूर्वानुमान के मुताबिक देर से बारिश हो सकती है और बारिश की मात्रा भी पिछले दिनों के मुकाबले ज्यादा रह सकती है. ऐसे में दिन के तापमान में कुछ राहत मिलने की उम्मीद है.
17 से 19 सितंबर तक बदलता रहेगा मौसम
17 सितंबर के आसपास भी दिल्ली-NCR में बादलों और हल्की बारिश का असर बना रह सकता है. इसके बाद 18 और 19 सितंबर को बारिश की संभावना दोबारा बढ़ सकती है. मौसम पूर्वानुमान में 19 सितंबर के आसपास बारिश की गतिविधि ज्यादा रहने के संकेत मिल रहे हैं, इसलिए इन दिनों लोगों को मौसम का हाल देखकर ही बाहर निकलने की सलाह दी जा सकती है.
20 से 21 सितंबर को तापमान में आ सकती है गिरावट
20 सितंबर के आसपास बारिश का असर कम होने के साथ तापमान में थोड़ी गिरावट देखने को मिल सकती है. उपलब्ध मध्यम अवधि के पूर्वानुमान में 20 सितंबर को अधिकतम तापमान करीब 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के संकेत हैं. तो वहीं 21 को भी मौसम थोड़ा ठंडा रह सकता है.
ये भी पढ़ें