scorecardresearch

Rain In Delhi: दिल्ली में जमकर बरसे बादल, उमस भरी गर्मी से मिली राहत, अगले सप्ताह ऐसा रहेगा मौसम

Rain in Delhi: दिल्ली झमाझम बारिश के बाद मौसम सुहाना हो गया है. दिल्ली में सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस अधिक यानी 38 डिग्री सेल्सियस था जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से 1 डिग्री सेल्सियस अधिक 28 डिग्री था.

Rain in Delhi Rain in Delhi
हाइलाइट्स
  • दिल्ली में बारिश की वजह से मौसम सुहाना हो गया.

  • दिल्ली वालों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है.

दिल्ली के मौसम ने एक बार फिर से करवट ली है. दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में मंगलवार की दोपहर जमकर बारिश हुई. जिससे तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई. इस झमाझम बारिश के बाद दिल्ली में मानसून के सक्रिय होने की उम्मीद जगी है. मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि 20 से 23 जुलाई तक राजधानी में जमकर बारिश हो सकती है. 

सोमवार को उमस से परेशान रहे लोग

दिल्ली में सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस अधिक यानी 38 डिग्री सेल्सियस था जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से 1 डिग्री सेल्सियस अधिक 28 डिग्री था. सोमवार को मौसम लगभग शुष्क रहा, जिसकी वजह से लोग उमस से परेशान रहे. वहीं के नोएडा में सोमवार को न्यूनतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस रहा. नोएडा में अगले दो दिन यानी 20-21 जुलाई को मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है.

इस सप्ताह सुहाना रहेगा मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक अगले तीन दिनों में दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में बारिश होगी. इसे देखते हुए मौसम विभाग ने ओरेंज अलर्ट जारी कियाहै. शुक्रवार और शनिवार के दिन भी हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं. इस दौरान हवा की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रह सकती है.
 

यूपी में सक्रिय हुआ मानसून

अफगानिस्तान और उत्तरी पाकिस्तान पर बन रहे पश्चिमी विक्षोभ के चलते मानसून पूरे उत्तर भारत में सक्रिय हो गया है, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल में भी 20 जुलाई तक बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग ने उत्तराखंड में 19 और 20 जुलाई को बारिश के लिए रेड अलर्ट जारी किया है. बिहार में भी 20 जुलाई के बाद से अच्छी बारिश हो सकती है.