Delhi Traffic Diversion
Delhi Traffic Diversion
अगर आप इस सप्ताह के अंत में सड़क के रास्ते कहीं बाहर जानें का प्लान बना रहे हैं, तो ये खबर आपके लिए है. भीड़भाड़ कम करने के लिए दिल्ली में कई सड़कों को डायवर्ट और ब्लॉक कर दिया गया है. डायवर्जन शनिवार को सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक रहेगा. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने ट्वीट किया, ''श्री दिगंबर जैन एतिहासिक पौहदी दूज जुलूस को देखते हुए पूरे शहर में व्यापक यातायात व्यवस्था की गई है. कृपया अपने आवागमन की योजना उसी के अनुसार बनाएं.
कहां-कहां ट्रैफिक डायवर्जन
कारी बावली रोड
चर्च मिशन रोड
एसपीएम मार्ग
नया बाजार रोड
हरे राम रोड
कुतुब रोड
महाराजा अग्रसेन मार्ग
बड़ा हिंदू राव मार्ग
सदर थाना मार्ग
यातायात प्रतिबंध
मेन चांदनी चौक रोड
दरीबा कलां रोड
एचसी सेन रोड
नई सड़क मार्ग
खारी बावली रोड
कुतुब रोड
सदर थाना रोड
बड़ा हिंदू राव मार्ग
शोभायात्रा मार्ग: शोभायात्रा श्री दिगंबर जैन नया मंदिर (धरम पुरा, चांदनी चौक) से शुरू होकर गली गुलियां-दरीबा कलां-फाउंटेन चौक-घनाटा घर-फतेहपुरी-खारी बावली-कुतुब रोड-सदर बाजार-बड़ा टोटी चौक-श्री दिगंबर जैन मंदिर (पहाड़ी धीरज) से निकलेगी. यात्रा शाम 5:00 बजे समाप्त होगी. ट्रैफिक पुलिस ने कहा कि नई दिल्ली जिले के आसपास यात्रा करने वाले यात्रियों को देरी हो सकती है और निर्दिष्ट अवधि के दौरान वैकल्पिक मार्गों पर जाया जा सकता है.