Orange alert issued for rain in Delhi
Orange alert issued for rain in Delhi
Orange alert issued for rain in Delhi राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो चुका है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 7 से 9 जुलाई के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को राजधानी में हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक और 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है.
दिल्ली में दिन के समय अधिकतम तापमान करीब 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है. मौसम विभाग का कहना है कि अगले दो दिनों तक भी राजधानी में बारिश और तेज हवाओं का दौर जारी रह सकता है. ऐसे में लोगों को खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने और आवश्यकता होने पर ही घर से बाहर निकलने की सलाह दी गई है.
40-50 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
IMD के मुताबिक, बारिश के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जबकि झोंकों की गति 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की आशंका है. ऐसे मौसम में पेड़ गिरने, कमजोर ढांचों को नुकसान और ट्रैफिक प्रभावित होने की संभावना बनी रहेगी.
इन इलाकों के लोगों को सतर्क रहने की जरूरत
IMD की जिला स्तरीय चेतावनी के अनुसार सेंट्रल दिल्ली, न्यू दिल्ली, नॉर्थ दिल्ली, नॉर्थ ईस्ट दिल्ली, नॉर्थ वेस्ट दिल्ली, ईस्ट दिल्ली, शाहदरा, साउथ दिल्ली, साउथ ईस्ट दिल्ली, साउथ वेस्ट दिल्ली और वेस्ट दिल्ली के लोगों को विशेष सतर्क रहने की सलाह दी गई है. इन इलाकों में अगले कुछ घंटों के दौरान मध्यम बारिश, गरज-चमक, बिजली गिरने और 40 से 50 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं, जबकि झोंकों की गति 60 किमी/घंटा तक पहुंचने की संभावना है.
अगले 2-3 दिनों में पूरे देश को कवर करेगा मानसून
मौसम विभाग का कहना है कि अगले 2 से 3 दिनों के दौरान परिस्थितियां मानसून के और आगे बढ़ने के लिए अनुकूल बनी हुई हैं. इस दौरान दक्षिण-पश्चिम मानसून के उत्तर अरब सागर, राजस्थान, हरियाणा और पंजाब के बाकी हिस्सों में पहुंचने की संभावना है. इसके साथ ही पूरे देश में मानसून का विस्तार पूरा होने की उम्मीद जताई गई है.
ये भी पढ़ें