scorecardresearch

Delhi Weather Update: दिल्ली में आज बारिश का अलर्ट... 12 साल का रिकॉर्ड टूटने की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में 24 जून को मानसून पहुंचने की उम्मीद है. अगर ऐसा होता है तो पिछले 12 साल का रिकॉर्ड टूट सकता है.

Advertisement
Delhi Weather Update Delhi Weather Update

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में 24 जून यानी की आज मानसून के पहुंचने की उम्मीद है, जो 2013 के बाद की सबसे जल्दी तारीख होगी. दक्षिण पश्चिम मानसून आज देश की राजधानी दिल्ली में दस्तक दे सकता है. मौसम विभाग ने 24 जून को दिल्ली में मानसून के आने का पूर्वानुमान जताया है. अगर ऐसा होता है तो यह 2013 के बाद की सबसे जल्दी मानसून की तारीख मानी जाएगी. 2013 में मानसून 16 जून को दिल्ली पहुंचा था और उसके बाद से अब तक इतनी जल्दी मानसून की एंट्री नहीं हुई है. 

प्री-मानसून बारिश
दिल्ली की फिजाओं में ठंडक घुलने लगी है. सुबह-सुबह की हवाओं में ताजगी महसूस हो रही है जो मौसम को बदलने की गवाही देती है. उमस और तपिश भरी गर्मी के लंबे दौर के बाद अब वह लम्हा बस आने वाला है जब बादल बरसेंगे और हवा में हल्की ठंडक बहकेगी. 

फिलहाल, दिल्ली में उमस भरी गर्मी का दौर एक बार फिर से शुरू हो गया है. हालांकि, इससे पहले प्री-मानसूनी फुवारों ने दिल्ली को राहत दी थी. आसमान में घने काले बादल और हल्की प्री-मानसून बारिश ने दिल्ली वालों को राहत दी थी.

येलो अलर्ट जारी
अब मानसून की दस्तक का इंतजार है, लेकिन उससे पहले दिल्ली में आंधी और बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है. यहां 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने के साथ ही गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है.

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में 24 जून को मानसून पहुंचने की उम्मीद है. अगर ऐसा होता है तो पिछले 12 साल का रिकॉर्ड टूट सकता है. 2013 के बाद यह पहली बार होगा जब मानसून जून के महीने में दिल्ली में एंट्री लेगा. 2013 में 16 जून को पहली मॉनसून बारिश हुई थी. पिछले साल मानसून 28 जून को, 2023 में 25 जून को, 2022 में 30 जून को और 2021 में 13 जुलाई को दिल्ली पहुंचा था.

देश के तमाम राज्यों में इस वक्त मानसून दस्तक दे चुका है. लेकिन हर किसी को इंतजार था कि उत्तर भारत में मानसून कब पहुंचेगा. उम्मीद है कि आज लोगों का इंतजार खत्म होगा और गर्मी से राहत मिलेगी.