scorecardresearch

दिल्ली वाले वीकेंड पर इन 5 खूबसूरत जगहों पर जाने से पहले जान लें मौसम का हाल, कहीं बारिश न बिगाड़ दे आपका प्लान

3 से 5 जुलाई 2026 के बीच उत्तर भारत में मानसून सक्रिय रहेगा. जयपुर, लैंसडाउन, नाहन, अरावली (गुरुग्राम) और नीमराना में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं, जबकि कुछ जगहों पर तेज बारिश भी हो सकती है. वीकेंड ट्रिप पर निकलने से पहले मौसम का अपडेट जरूर देखें और बारिश से बचाव की तैयारी रखें.

3 से 5 जुलाई वीकएंड का मौसम 3 से 5 जुलाई वीकएंड का मौसम

अगर आप 3 से 5 जुलाई 2026 के बीच दिल्ली से वीकेंड ट्रिप का प्लान बना रहे हैं, तो घर से निकलने से पहले मौसम का हाल जरूर देख लें. IMD के मुताबिक उत्तर भारत में मानसून सक्रिय रहेगा. दिल्ली एनसीआर सहित कई राज्यों में मानसून की एंट्री हो चुकी है. कई जगहों में थोड़ी बहुत, जबकि कुछ इलाकों में भारी बारिश की संभावना है. ऐसे में निकलने से पहले पूरी तैयारी और मौसम की जानकारी जरूर रखें.

पिंक सीटी जयपुर का हाल
3 से 5 जुलाई के बीच जयपुर में बादल छाए रहने के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. कुछ इलाकों में तेज बारिश और गरज-चमक भी देखने को मिल सकती है. अगर आप आमेर किला, हवा महल या नाहरगढ़ घूमने जा रहे हैं, तो बारिश में इन जगहों का नजारा बहुत खूबसूरत हो सकता है. हालांकि तबीयत न खराब हो इसलिए रेनकोट या छाता साथ जरूर रखें.

लैंसडाउन
उत्तराखंड में 3 से 5 जुलाई के दौरान कई पहाड़ी जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी है. लैंसडाउन और आसपास के इलाकों में भी बारिश, फिसलन और धुंध का असर देखने को मिल सकता है. लेंड स्लाइड का खतरा भी हो सकता है. पहाड़ी सफर पर निकलने से पहले सड़क और मौसम की ताजा जानकारी जरूर लें. 

नाहन
हिमाचल प्रदेश के नाहन में इस दौरान बादल छाए रहेंगे और बीच-बीच में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. मौसम घूमने के लिए अच्छा रहेगा, लेकिन बारिश के कारण सड़कें फिसलन भरी हो सकती हैं.

अरावली, गुरुग्राम
गुरुग्राम और दिल्ली-एनसीआर में 3 से 5 जुलाई के बीच मानसून सक्रिय रहेगा. हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक और 40-50 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. ऐसे में अरावली में ट्रेकिंग या नेचर वॉक का प्लान मौसम देखकर ही बनाएं.

नीमराना
राजस्थान के नीमराना में भी इस वीकेंड बादल छाए रहने और हल्की बारिश की संभावना है. मौसम सुहावना रहेगा, लेकिन खुले में घूमने का प्लान बना रहे हैं तो बारिश को ध्यान में रखते हुए तैयारी करें.
ये भी पढें