Deoria News
Deoria News
ईरान और अमेरिका-इजरयल के बीच युद्ध चल रहा है. मिडिल-ईस्ट के कई देशों में ईरान लगातार यूएस एयरबेस पर हमले कर रहा है. इसमें से एक देश बहरीन भी है. मिडिल-ईस्ट के इन देशों में कई भारतीय रहते हैं. बहरीन में भी सैकड़ों भारतीय रहते हैं. उत्तर प्रदेश के देवरिया के रहने वाले प्रचुर कुमार शुक्ला बहरीन सरकार में जॉब करते हैं. प्रचुर अपनी भतीजी की शादी में आने के लिए युद्ध के हालात में एक हजार किलोमीटर गाड़ी चलाई और सऊदी अरब पहुंचे, वहां से वे फ्लाइट से दिल्ली पहुंचे.
युद्ध के हालात में एक हजार किमी तक सफर-
प्रचुर कुमार शुक्ला ने बताया कि कैसे फ्लाइट बंद थी तो वे एक हजार किलोमीटर गाड़ी ड्राइव कर सऊदी पहुंचे, जहां वे जेद्दा से फ्लाइट पकड़कर भारत पहुंचे. प्रचुर शुक्ला ने बताया कि बहरीन में क्या हालात हैं? ईरान के हमले के बाद क्या हो रहा है? क्या नुकसान हो रहा है? लोग वहां कैसे रहे हैं?
ईरान कहां कर रहा है हमले?
प्रचुर कुमार शुक्ला ने बताया कि मैं देवरिया का रहने वाला हूं. मैं बहरीन में वहां की गवर्नमेंट अल्बा कंपनी में हेड ऑफ अकाउंटेंट हूं. उन्होंने बताया कि बहरीन में जो इंडियन मीडिया में दिखाया जा रहा है, वह पूरी तरह से सही नहीं है. रियलिटी कुछ और है. जो भी ईरान अटैक कर रहा है. वह US इंस्टॉलेशन पर है. US एयर बेस पर, US नेवी फ्लीट पर हमले हो रहे हैं.
बहरीन में कोई दिक्कत नहीं- प्रचुर
प्रचुर शुक्ला ने बताया कि बहरीन की सरकार पूरे जोरशोर से लगी हुई है. सारे लोगों को इक्वली ट्रीट कर रही है. खाने पीने की कोई कमी नहीं है. यहां तक की प्राइम मिनिस्टर घूम-घूम के एश्योर कर रहे हैं. जनता को सेफ्टी सिक्योरिटी सारा प्रबंध है, जो भी वहां कैजुअल्टी हुई है.
उन्होंने बताया कि मिसाइल इंटरसेप्ट 97 फीसदी इंटरसेप्शन रेट है, जो की बहुत अच्छा है. जो भी डेंजर होता है. वह इंटरसेप्शन की वजह से होता है. कभी कभी मिसाइल गिरती है और आग लगती है. कैजुअल्टी होती है. सऊदी और बहरीन के बीच फ्रेंडशिप ब्रिज के गिरने की खबर गलत है.
मुझे भतीजी की शादी में आना था- प्रचुर
उन्होंने कहा कि जब मिसाइल सामने गिरता है, तो चिंता की बात तो होती ही है. लेकिन यह मेरी प्लांड लीव थी. मुझे आना था भतीजी की शादी में. मैं निकला एयरस्पेस बंद था. हमें सऊदी से सपोर्ट मिला. सऊदी से वीजा मिला. मैं हजार किलोमीटर गाड़ी चला कर सऊदी गया. जेद्दा से फ्लाइट मिली. मैं आ गया.
उन्होंने कहा कि अभी वहां से चार्टर्ड फ्लाइट चल रही है. जो लोग आना चाह रहे हैं. उनके लिए पूरा सपोर्ट है. बहरीन गवर्नमेंट पूरा सपोर्ट कर रही है. चार्टर्ड फ्लाइट इंडिया के लिए उड़ रहे हैं. इंडियन एंबेसी है. वे भी पूरा ख्याल रख रहे हैं. जो लोग एयरपोर्ट पर फंस गए थे. लगभग 400 लोग फंसे थे. उनको भी इंडियन एंबेसी ने निकाला है.
(राम प्रताप सिंह की रिपोर्ट)
ये भी पढ़ें: