प्रियंका गांधी
प्रियंका गांधी
UP Assembly Election 2022 Updates: उत्तर प्रदेश में कांग्रेस महिलाओं का मेनिफेस्टो लॉन्च करने के बाद युवाओं की तरफ ध्यान दे रही है जिसके लिए अब यूथ मेनिफेस्टो जल्द ही लॉन्च करने वाली है. इस यूथ मेनिफेस्टो में रोजगार की गारंटी सहित रोजगारी भत्ता तक दिया जाएगा जिसके लिए कांग्रेस की माइक्रो टीम सभी विधानसभा में जाकर युवाओं का राय मशविरा कर चुकी है. जल्द ही इसे अमलीजामा पहनाया जाएगा.
महिलाओं के बाद युवाओं पर फोकस
जानकारी के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में कांग्रेस महिलाओं को 40% टिकट में भागीदारी दी है जिसके बाद अभी युवाओं पर फोकस कर रही है. इसके लिए कांग्रेस की एक टीम सभी विभागों से सरकारी नौकरी और गैर सरकारी क्षेत्र में नौकरियों की एक योग्यता के अनुसार सूची बनाई है. इसमें खाली पदों की लिस्ट तैयार की गई है. उस लिस्ट को जनता के बीच ले जाएगी और युवाओं को किस तरीके से अपनी सरकार बनने पर नौकरी देगी. इसके साथ साथ ही रोजगार के लिए नए संसाधन जुटाएगी.
उत्तर प्रदेश से युवाओं को बाहर न जाना पड़े, इसके लिए कमर कसते हुए सभी विधानसभा क्षेत्र के युवाओं से रिपोर्ट मंगाकर कांग्रेस पार्टी कार्यालय में सौंपी गई है. जिसके बाद अब कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा युवाओं के लिए मेनिफेस्टो तैयार करेंगी.
युवाओं को योग्यता के अनुसार रोजगार देगी कांग्रेस
कांग्रेस के प्रवक्ता सचिन रावत के मुताबिक उत्तर प्रदेश में युवाओं की आबादी 8.30 करोड़ है. यूपी में कई सरकारी पद रिक्त पड़े हैं और इसकी मॉनिटरिंग की जा चुकी है. कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि बीजेपी ने युवाओं को धोखा दिया है और रोजगार से दूर रखा है लेकिन कांग्रेस पार्टी युवाओं की योग्यता के अनुसार उनको रोजगार मुहैया कराएगी. साथ ही उन सभी जगह पर जांच करने के बाद युवाओं के लिए एक नया पद तैयार करेगी और इस बार मेनिफेस्टो तैयार कर युवाओं को उत्तर प्रदेश में विकास की ओर ले जाएगी.