scorecardresearch

Samastipur News: दवा दुकान से उड़ाए महंगे आईफोन, सीसीटीवी और मोबाइल लोकेशन के आधार पर दुकानदार ने पकड़ लिया चोर को, जानें कैसे?

समस्तीपुर शहर में एक दवा दुकान से शातिर चोर महंगा आईफोन दवा खरीदने के बहाने चोरी कर के फरार हो गया. चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. इस सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल लोकेशन के आधार पर दवा दुकानदार ने चोर को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया.

Advertisement
Shopkeeper Catches the Thief Based on CCTV Footage and Mobile Location Shopkeeper Catches the Thief Based on CCTV Footage and Mobile Location

बिहार के समस्तीपुर शहर में एक दवा दुकान से शातिर चोर महंगा आईफोन दवा खरीदने के बहाने चोरी कर के फरार हो गया. चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. इस सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल लोकेशन के आधार पर दवा दुकानदार ने शातिर चोर को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया.

ऐसे चोरी की घटना को दिया अंजाम
बता दें कि नगर थाना क्षेत्र के पटेल मैदान गोलंबर के पास स्थित वर्मा मेडिकल से दो युवक दवा खरीदने के लिए पहुंचे थे. इस क्रम में उनकी नजर काउंटर पर रखे महंगे आईफोन पर पड़ी. इसके बाद वह धीरे-धीरे डॉक्टर द्वारा लिखे गए पुर्जा से मोबाइल को छुपा दिया. फिर धीरे-धीरे मोबाइल को अपनी ओर खींचने लगा. वहीं साथ में खड़ा युवक दवा दुकानदार पर नजर रख रहा था. जैसे ही दवा दुकानदार दवा निकालने के लिए घूमता है कि शातिर चोर मोबाइल उठाकर दूसरे युवक को देता है. मोबाइल मिलते ही वह युवक फरार हो जाता है जबकि दूसरा युवक खड़ा रहता है ताकि दुकानदार को शक न हो. इसके कुछ देर बाद वह भी चला जाता है.

चोरी की पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद
दुकानदार  काउंटर पर रखे मोबाइल को नहीं देख कर पहले खोजने लगता है. नहीं मिलने पर सीसीटीवी फुटेज को खंगालना शुरू करता है तो मोबाइल चोरी की पूरी वारदात सीसीटीवी फुटेज में दिख जाता है. उस आधार और मोबाइल लोकेशन के आधार पर पीछा किया जाता है. लेकिन मोबाइल चोर मोरसंड गांव पहुंच कर मोबाइल को ऑफ कर देता है. 

मोबाइल चोर को पुलिस को सौंप दिया
रात भर सीसीटीवी कैमरे में दिख रहे चेहरे को दिखा के आसपास के इलाके में पूछताछ की गई, तब पता चलता है कि मोबाइल चोरी करने वाला युवक अपने ससुराल में है. इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई. फिर काफी देर के बाद मोबाइल चोरी करने वाला युवक मिला. युवक ने मोबाइल निकाल कर दुकानदार को दे दिया. इसके बाद मोबाइल चोर को दुकानदार के द्वारा पकड़ कर नगर थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया. पुलिस अब ये पता लगाने में जुटी है कि ये चोरी की वारदात को कबसे अंजाम दे रहा है. बहराल आधुनिक युग मे सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल लोकेशन से चोर को पकड़ना कितना आसान हो गया है, ये घटना इसका जीता जागता उदाहरण है.