Vietjet
Vietjet
भारत से वियतनाम का हवाई सफर कुल 26 रुपये में किया जा सकेगा! जी हां, दरअसल, जुलाई में डबल 7/7 दिन के सम्मान में वियतजेट ने इस ऑफर को लॉन्च किया है. कंपनी ने ये ऑफर 777,777 फ्लाइट में लॉन्च किया है. इसके मुताबिक, केवल 26 रुपये में इसमें सफर किया जा सकेगा. ये ऑफर कुल एक हफ्ते के लिए पेश किया गया है. ये स्पेशल टिकट वियतजेट द्वारा संचालित सभी घरेलू उड़ानों के साथ-साथ सभी अंतरराष्ट्रीय मार्गों पर बुकिंग के लिए मान्य होगा.
बता दें, ऑफर 7 जुलाई से 13 जुलाई, तक के लिए रखा गया है. यात्रा की समय सीमा 26 मार्च, 2023 से 15 मार्च, 2022 तक रखी गई है.
भारतीय यात्रियों के लिए कब से शुरू
भारतीय यात्रियों के लिए यह विशेष डील सितंबर से उपलब्ध होगी. जो यात्री टिकट बुक करवाने की सोच रहे हैं वे नई दिल्ली और मुंबई से हनोई, हो ची मिन्ह सिटी और फु क्वोक के लिए टिकट बुक कर सकते हैं.
बताते चलें कि वियतजेट ने हाल ही में नई दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद, अहमदाबाद और बैंगलोर से वियतनाम के शहर डा नांग से जोड़ने वाले पांच नए अंतरराष्ट्रीय मार्गों की घोषणा की है. ये नई सेवाएं इस साल तीसरी तिमाही में से शुरू होगी.
वियतजेट वियतनाम और भारत के बीच चार सेवाएं संचालित करता है
गौरतलब है कि वियतजेट वियतनाम और भारत के बीच चार सेवाएं संचालित करता है, जिसमें नई दिल्ली/मुंबई-हनोई और नई दिल्ली/मुंबई-हो ची मिन्ह सिटी शामिल हैं. कोविड-19 में इन्हें बंद कर दिया गया था. हालांकि, दिल्ली से हनोई मार्ग और दिल्ली-हो ची मिन्ह सिटी मार्ग पर फ्लाइट्स को 29 अप्रैल को, फिर से शुरू कर दिया गया था. वहीं, वियतजेट ने 3 जून और 4 जून से मुंबई-हनोई मार्ग और मुंबई-हो ची मिन्ह सिटी मार्ग पर नई उड़ानों की घोषणा की थी.