कोहरे ने रोकी ट्रेनों की रफ्तार
कोहरे ने रोकी ट्रेनों की रफ्तार
फरवरी का पहला सप्ताह चल रहा है. आमतौर पर इस समय तक ठंड और कोहरे का असर धीरे-धीरे कम होने लगता है, लेकिन इस बार हालात इसके बिल्कुल उलट हैं. ठंड के साथ-साथ घना कोहरा लगातार बना हुआ है, जिसका सीधा असर रेल यातायात पर देखने को मिल रहा है. कोहरे की वजह से ट्रेनों की रफ्तार थम सी गई है और यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.
राजधानी और दुरंतो जैसी ट्रेनें भी लेट
कोहरे का असर इस कदर है कि समय की पाबंदी के लिए जानी जाने वाली राजधानी एक्सप्रेस और दुरंतो एक्सप्रेस जैसी प्रीमियम ट्रेनें भी कई घंटे देरी से चल रही हैं. देश की शान मानी जाने वाली ये ट्रेनें अब कोहरे के आगे बेबस नजर आ रही हैं.
दिल्ली-हावड़ा रूट पर ट्रेनों की रफ्तार पर ब्रेक
अगर दिल्ली-हावड़ा रेल रूट की बात करें तो इस रूट से गुजरने वाली राजेंद्र नगर तेजस राजधानी, हावड़ा राजधानी, अमृत भारत एक्सप्रेस, गरीब रथ और दुरंतो एक्सप्रेस समेत दर्जन भर से ज्यादा ट्रेनें 6 घंटे से लेकर 13 घंटे तक की देरी से चल रही हैं.
यात्रियों की बढ़ी परेशानी
एक तरफ ट्रेन में सफर कर रहे यात्रियों को अपने गंतव्य तक समय पर न पहुंच पाने की चिंता सता रही है, वहीं दूसरी तरफ रेलवे स्टेशनों पर ट्रेनों के इंतजार में बैठे लोग भी खासे परेशान हैं. ठंड और कोहरे के बीच प्लेटफॉर्म पर लंबा इंतजार यात्रियों के लिए मुश्किल भरा हो गया है.
पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से गुजरने वाली ट्रेनें
मंगलवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से होकर गुजरने वाली राजधानी, दुरंतो समेत कई मेल और एक्सप्रेस ट्रेनें घंटों देरी से चलती रहीं. नई दिल्ली से राजेंद्र नगर जाने वाली 12310 नई दिल्ली-राजेंद्र नगर तेजस राजधानी एक्सप्रेस करीब 6 घंटे लेट रही. वहीं नई दिल्ली से हावड़ा जाने वाली 12302 हावड़ा राजधानी एक्सप्रेस 7 घंटे 30 मिनट की देरी से चली.
इतनी देर से चल रही हैं ये ट्रेनें
ये भी पढ़ें