scorecardresearch

New Labour Codes: मोदी सरकार ने करोड़ों श्रमिकों को दी खुशखबरी! देश में नई श्रम संहिताएं लागू, अब हर कामगार को नियुक्ति पत्र और समय पर मिलेगी सैलरी, ओवरटाइम पर डबल वेतन की गारंटी  

Labour Laws: देश में 21 नवंबर 2025 से नई श्रम संहिताएं लागू हो गई हैं. अब हर कामगार को नियुक्ति पत्र और समय पर सैलरी मिलेगी. नए श्रम कानूनों में ओवरटाइम पर डबल वेतन की गारंटी भी है. इतना ही नहीं महिलाओं को पुरुषों के बराबर सैलरी मिलेगी. आइए जानते हैं कर्मचारियों को और क्या-क्या लाभ मिलेगा? 

Advertisement
New Labour Codes New Labour Codes
हाइलाइट्स
  • महिलाएं समान वेतन और पाएंगी पूरा सम्मान

  • जोखिम भरे क्षेत्रों में काम करने वालों को 100% हेल्थ सिक्योरिटी की गारंटी  

Labour Codes 2025: मोदी सरकार ने 21 नवंबर दिन शुक्रवार को करोड़ों श्रमिकों को खुशखबरी दी है. सरकार ने चार नई श्रम संहिताओं (Labour Codes) को आधिकारिक रूप से लागू कर दिया है. अब हर कामगार को समय पर न्यूनतम वेतन मिलेगा.  नए नियमों के तहत हर कर्मचारी को लिखित अपॉइंटमेंट लेटर दिया जाएगा. महिलाएं समान वेतन और पूरा सम्मान पाएंगी. यह सिर्फ कानून नहीं बल्कि हर श्रमिक के जीवन को आसान और सुरक्षित बनाने का दृढ़ संकल्प है. यह सुधार सिर्फ बदलाव भर नहीं बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा श्रमवीरों के कल्याण के लिए लिया गया एक ऐतिहासिक निर्णय है. ये नए श्रम सुधार आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है और विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को नई गति प्रदान करेंगे.

40 करोड़ श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा का मिलेगा मजबूत कवच 
नए श्रम कानूनों से देश के 40 करोड़ श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा का मजबूत कवच मिलेगा. फिक्स-टर्म कर्मचारियों को भी सिर्फ एक साल नौकरी करने के बाद ग्रेच्युटी का अधिकार होगा. 40 साल से अधिक उम्र वाले हर श्रमिक को सालाना मुफ्त हेल्थ चेक-अप मिलेगा. जोखिम भरे क्षेत्रों में काम करने वालों को 100% हेल्थ सिक्योरिटी की गारंटी दी जाएगी.

PF, ESIC, बीमा और सामाजिक सुरक्षा का दायरा गिग वर्कर्स को भी मिलेगा. ओवरटाइम करने वालों की मेहनत का अब सही मायने में सम्मान होगा. अब उन्हें ओवरटाइन करने पर दोगुना वेतन मिलेगा. इन सबके साथ देश के श्रम कानून अब अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप हो गए हैं, जिससे ‘श्रमिक न्याय’ की गारंटी और मजबूत हो गई है. ये बदलाव केवल नियमों में परिवर्तन नहीं बल्कि यह प्रधानमंत्री मोदी की उस दूरदृष्टि का परिणाम है, जो भारत को आत्मनिर्भर और विकसित भारत 2047 के मार्ग पर आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है. नई श्रम संहिताएं आज हर श्रमिक के जीवन में उम्मीद की नई रोशनी लेकर आई है. एक ऐसे भारत की ओर, जहां हर मेहनतकश का सम्मान सुनिश्चित है, और उसका भविष्य सुरक्षित.

नए लेबर कोड की बड़ी बातें
1. सभी कामगारों को समय से न्यूनतम वेतन की गारंटी.
2. कामगारों को नियुक्ति पत्र की गारंटी.
3. महिलाओं को समान वेतन और सम्मान की गारंटी.
4. 40 करोड़ श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा की गारंटी.
5. फिक्स टर्म एम्प्लॉईस को एक साल बाद ग्रेच्युटी की गारंटी.
6. 40 साल से अधिक आयु वाले श्रमिकों को सालाना मुफ्त हेल्थ चेक-अप की गारंटी.
7. ओवरटाइम करने पर दुगने वेतन की गारंटी.
8. जोखिम-भरे क्षेत्रों के कामगारों को 100% हेल्थ सिक्योरिटी की गारंटी.
9. इंटरनेशनल मानकों के मुताबिक श्रमिकों को सामाजिक न्याय की गारंटी.
10. अनौपचारिक श्रमिकों को सुरक्षा. गिग वर्कर्स और प्लेटफॉर्म वर्कर्स को पहली बार कानूनी पहचान मिलेगी. 
11. अनौपचारिक श्रमिकों को पीएफ, बीमा, पेंशन जैसे सामाजिक सुरक्षा लाभ मिल सकेंगे.

(हिमांशु/जितेंद्र बहादुर की रिपोर्ट)