Kejriwal inaugurated the e-library
Kejriwal inaugurated the e-library
गोवा के बेनाउलिम स्थित अवर लेडी ऑफ पट्रोसिनियो कम्युनिटी सेंटर में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने छात्रों के लिए ई-लाइब्रेरी का उद्घाटन किया. यह पहल विधायक कैप्टन वेंजी वीगास द्वारा शुरू की गई है, जिसका उद्देश्य गोवा के हर छात्र तक आधुनिक और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की पहुंच सुनिश्चित करना है.
ई-लाइब्रेरी का उद्घाटन-
इस ई-लाइब्रेरी में 10,000 से अधिक ई-बुक्स उपलब्ध हैं. सभी कक्षाओं के लिए वीडियो, सिमुलेशन और प्रैक्टिस मॉड्यूल तैयार किए गए हैं. जेईई, नीट, क्लैट और 40 से अधिक प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए टेस्ट की सुविधा भी दी गई है. सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि यह सुविधा पूरी तरह निशुल्क है, ताकि आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को भी वही संसाधन मिल सकें जो बड़े निजी स्कूलों के छात्रों को मिलते हैं.
ई-लाइब्रेरी का उद्घाटन गर्व का क्षण- केजरीवाल
आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि इस ई-डिजिटल लाइब्रेरी का उद्घाटन करना हमारे लिए गर्व का क्षण है. यह एक क्रांतिकारी पहल है, जो बेनाउलिम के युवा विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण डिजिटल शिक्षण संसाधनों तक पहुंच प्रदान करेगी. उन्होंने कहा कि आज 5 स्कूल इस परियोजना से जुड़ चुके हैं और बहुत जल्द बेनाउलिम के सभी 8 स्कूल इसका हिस्सा बन जाएंगे, जिससे लगभग 4,500 विद्यार्थियों को लाभ होगा. यह शिक्षा को मजबूत बनाने और हर बच्चे के लिए समान अवसर सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है.
लोगों की सेवा कर रहे हैं AAP विधायक- केजरीवाल
केजरीवाल ने कहा कि गोवा में भाजपा की सरकार है. कैप्टन वेंज़ी आम आदमी पार्टी से हैं. हम विपक्ष में हैं. उन्होंने कहा कि आम तौर पर देखा जाता है कि जब भी कोई विपक्षी विधायक होता है, तो उसका पूरा 5 साल का कार्यकाल सिर्फ़ शिकायत करने में ही बीत जाता है. लेकिन कैप्टन वेंज़ी ऐसे नहीं हैं. वे लोगों के बीच हैं और अपनी क्षमता के अनुसार आपकी सेवा कर रहे हैं.
केजरीवाल ने कहा कि मैंने उनसे पूछा कि इस लाइब्रेरी के लिए धन कहाँ से आया? उन्होंने कहा कि मैं कुछ हिस्सा अपने वेतन से और कुछ हिस्सा दान से दे रहा हूँ. यह असाधारण है.
ये भी पढ़ें: