scorecardresearch

दो महीने बाद 1.50 लाख रुपये से नीचे आया सोना, दिल्ली में 1,400 रुपये टूटा भाव

सोने की कीमतों में एक बार फिर बड़ी गिरावट देखने को मिली है. दिल्ली के सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोना 1.50 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर से नीचे आ गया.

Advertisement
Gold Silver Price Fall Gold Silver Price Fall

सोने की कीमतों में एक बार फिर बड़ी गिरावट देखने को मिली है. दिल्ली के सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोना 1.50 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर से नीचे आ गया. लगातार दूसरे दिन सोने की कीमत में गिरावट दर्ज की गई. स्थानीय बाजार में मांग कमजोर रहने और अमेरिकी डॉलर के मजबूत होने का असर सोने की कीमतों पर पड़ा है. इससे निवेशकों और सोना खरीदने वालों के बीच एक बार फिर कीमतों को लेकर चर्चा तेज हो गई है.

1,400 रुपये सस्ता हुआ सोना
99.9 फीसदी शुद्धता वाला सोना मंगलवार को 1,400 रुपये गिरकर 1,48,600 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया. इस कीमत में सभी टैक्स शामिल हैं. सोमवार को सोना 1.50 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा था. सोने की कीमत इससे पहले 31 जुलाई को इस स्तर के आसपास थी. उस दिन सोना 1,48,300 रुपये प्रति 10 ग्राम पर था. यानी करीब दो महीने बाद सोना फिर 1.50 लाख रुपये के नीचे आया है.

चांदी की कीमत में बदलाव नहीं
सोने के उलट चांदी की कीमत मंगलवार को स्थिर रही. चांदी 2.32 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर बनी रही. इसमें भी सभी टैक्स शामिल हैं. इससे पहले सोमवार को चांदी में 5,000 रुपये की बड़ी गिरावट आई थी. शुक्रवार को इसका भाव 2.37 लाख रुपये प्रति किलोग्राम था.

सितंबर में सोने पर दबाव
Choice Broking की कमोडिटी फंडामेंटल एनालिस्ट पिंकी यादव के मुताबिक, सितंबर में सोने की कीमत में तेज करेक्शन देखने को मिला है. वैश्विक दबावों के चलते सोना 1.50 लाख रुपये के स्तर से नीचे आया है. हालांकि, अंतरराष्ट्रीय बाजार में मंगलवार को सोने की कीमत में मामूली सुधार हुआ. पिछले कारोबारी सत्र में करीब 4 फीसदी गिरने के बाद स्पॉट गोल्ड करीब 1 फीसदी चढ़कर 4,145.26 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया.

अमेरिकी ब्याज दरों का भी असर
Lemonn के रिसर्च हेड गौरव गर्ग ने बताया कि सोना करीब 4,140 डॉलर प्रति औंस के आसपास रिकवर कर रहा है, जबकि चांदी करीब 60.5 डॉलर के स्तर पर है. अमेरिकी ब्याज दरें लंबे समय तक ऊंची रहने की उम्मीद से बॉन्ड यील्ड बढ़ी हुई है, जिसका दबाव कीमती धातुओं पर बना हुआ है. इस बीच कच्चे तेल की कीमतों में भी उतार-चढ़ाव जारी है. अमेरिका और ईरान से जुड़ी खबरों के कारण तेल बाजार में भी अस्थिरता देखने को मिल रही है.

ये भी पढ़ें: