Yogi Adityanath and Ravi Kishan (PTI Photo)
Yogi Adityanath and Ravi Kishan (PTI Photo)
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर के सांसद और एक्टर रवि किशन की अक्सर चुटकी लेते रहते हैं. एक बार फिर यूपी सीएम ने रवि किशन को लेकर चुटकी ली है. इस बार योगी आदित्यनाथ ने रवि किशन की पीएचडी की उपाधि को लेकर रवि किशन पर मजाकिया तंज कसा. सीएम ने कहा कि आपको उपाधि मिली है, आप प्रोफेसर नहीं लिख सकते. सिर्फ इसे टांग सकते हैं. सीएम योगी की चुटकी का वीडियो सामने आया है. जिसे सुनकर वहां मौजूद सभी लोग हंसने लगे.
सीएम योगी ने क्या कहा?
यूपी के सीएण योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज जब हम आ रहे थे तो रवि किशन हमसे कह रहे थे कि आपने मुझे बधाई नहीं दी. तो हमने पूछा- काहे की बधाई. तो रविकिशन ने कहा कि मुझे पीएचडी की उपाधि मिली है. सीएम ने कहा कि तो हमने कहा, भाई वह मानद उपाधि है.
उस डिग्री पर नौकरी नहीं मिलेगी- सीएम योगी
सीएम योगी आदित्यनाथ ने बताया कि रवि किशन ने कहा कि मैं प्रोफेसर लिखूंगा. तो सीएम ने कहा- अरे भाई प्रोफेसर लिख नहीं सकते आप. उस डिग्री को लेकर जाएंगे तो उसके नाम पर नौकरी नहीं मिलेगी. आप उसको गले में टांग सकते हैं. अपने साथ में लटका के जाइए.
... आप डॉक्टर भी नहीं लिख सकते- सीएम योगी
सीएम कहा कि तब रवि किशन ने कहा कि मैं डॉक्टर लिखूंगा. सीएम ने कहा कि डॉक्टर भी नहीं लिख सकते. अगर रवि किशन ऐसा डॉक्टर बनकर कहीं उपचार करने चले गए तो क्या होगा? मानद उपाधि मिली है. मैं उसके लिए बधाई देता हूं.
रामगढ़ताल स्थित बाबा गंभीर नाथ प्रेक्षागृह में आयोजित शिक्षामित्र सम्मान समारोह के दौरान सीएम योगी ने बोल रहे थे. इस दौरा उन्होंने सांसद रवि किशन की चुटकी ली. सांसद रविकिशन को भोपाल में 4 मई को LNCT यूनिवर्सिटी से मानद डॉक्टरेट की उपाधि मिली है.
(गजेंद्र त्रिपाठी की रिपोर्ट)
ये भी पढ़ें: