scorecardresearch

पहले कुल्हाड़ी से पत्नी को मारा, फिर पुलिस को दी खबर… गोरखपुर में हैरान कर देने वाली वारदात

मंगलवार 3 मार्च की देर रात करीब 1 से डेढ़ बजे के बीच अचानक घर में नीलम की चीख सुनाई दी. आरोप है कि अशोक ने पहले कुल्हाड़ी से पत्नी पर हमला किया और फिर पास में रखे फावड़े से उसका गला काट दिया. कमरे में चारों तरफ खून फैल गया और नीलम की मौके पर ही मौत हो गई.

woman killed by husband woman killed by husband

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां अवैध संबंध के शक में एक पति ने अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी और फावड़े से गला काटकर निर्मम हत्या कर दी. हैरानी की बात यह रही कि वारदात के बाद आरोपी ने खुद ही पुलिस को फोन कर बताया कि उसने अपनी पत्नी को मार डाला है और उसकी लाश घर में पड़ी है. चलिए आपको बताते हैं पूरा मामला क्या है. 

दरअसल, यह घटना खजनी थाना क्षेत्र के धाधूपार गांव की है. यहां रहने वाला अशोक निषाद (44) अपनी पत्नी नीलम देवी (40) और दो बच्चों के साथ रहता था. दोनों की शादी करीब 20 साल पहले 2006 में हुई थी. उनके एक बेटा सूरज (17) और बेटी सृष्टि (14) हैं. बताया जा रहा है कि पति अशोक को अपनी पत्नी पर अवैध संबंध का शक था, जिसको लेकर घर में अक्सर झगड़ा होता रहता था.

कुल्हाड़ी और फावड़े से किया हमला
मंगलवार 3 मार्च की देर रात करीब 1 से डेढ़ बजे के बीच अचानक घर में नीलम की चीख सुनाई दी. आरोप है कि अशोक ने पहले कुल्हाड़ी से पत्नी पर हमला किया और फिर पास में रखे फावड़े से उसका गला काट दिया. कमरे में चारों तरफ खून फैल गया और नीलम की मौके पर ही मौत हो गई.

बेटे को भी मारने दौड़ा, जान बचाकर भागा
मां पर हमला होते देख बेटा सूरज चिल्लाने लगा. इस पर आरोपी पिता फावड़ा लेकर उसे भी मारने के लिए दौड़ पड़ा. डर के मारे सूरज घर से भाग गया और गांव के बाहर जाकर अपने नाना राजेंद्र निषाद को फोन कर पूरी घटना की जानकारी दी.

खुद पुलिस को फोन कर दी हत्या की सूचना
इधर वारदात के बाद आरोपी अशोक घर में ही पत्नी की लाश के पास बैठा रहा. इसी दौरान उसने खुद पुलिस को फोन करके बताया कि उसने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है और शव घर में पड़ा है. सूचना मिलते ही पुलिस ने कॉल ट्रेस कर मौके पर पहुंचकर आरोपी को हिरासत में ले लिया.

पुलिस ने किया सीन रीक्रिएट
पुलिस ने मौके से हत्या में इस्तेमाल कुल्हाड़ी और फावड़ा बरामद किया और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. बुधवार सुबह पुलिस आरोपी को लेकर फिर घटनास्थल पहुंची और सीन रीक्रिएट कराया. मृतका के पिता राजेंद्र निषाद की तहरीर पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

रिपोर्टर: गजेंद्र त्रिपाठी

ये भी पढ़ें: