scorecardresearch

दुल्हन पहनाने वाली थी जयमाला...इतने में आ धमकी गर्लफ्रेंड..स्टेज पर ही लोगों ने दूल्हे को जमकर पीटा, बारातियों को भी खदेड़ा

वैशाली जिले के तिसिऔता थाना क्षेत्र के प्राणपुर निवासी दूल्हा पंकज कुमार बड़े ही धूमधाम से बारात लेकर लोदीपुर घीर निवासी प्रदीप सहनी की बेटी अस्मिता से शादी करने पहुंचा था.

wedding Dispute wedding Dispute

जयमाला के वक्त दुल्हन दूल्हे को वरमाला पहनाने वाली ही थी कि ऐन वक्त पर एक महिला स्टेज पर पर चढ़कर दूल्हे का कॉलर पकड़ते हुए कहने लगी मेरे साथ 6 साल से रिलेशनशिप में है और अब धोखा देकर दूसरी शादी कर रहा. फिर क्या था स्टेज पर मौजूद लोग दूल्हे की पिटाई करने लगे. वहीं ग्रामीणों ने मिलकर बारातियों को खदेड़ दिया.

दौड़ती हुई स्टेज पर पहुंची महिला
मामला पटोरी थाना क्षेत्र के लोदीपुर घीर गांव की है. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस पहुंचकर दूल्हे और प्रेमिका को अपने साथ थाने ले गई. बता दें कि वैशाली जिले के तिसिऔता थाना क्षेत्र के प्राणपुर निवासी दूल्हा पंकज कुमार बड़े ही धूमधाम से बारात लेकर लोदीपुर घीर निवासी प्रदीप सहनी की बेटी अस्मिता से शादी करने पहुंचा था. बारात पहुंचने के बाद की रस्में पूरी करके दूल्हा स्टेज पर चला गया. फिर दुल्हन जैसे ही दूल्हे को वरमाला पहनाने वाली थी कि अचानक से एक महिला दौड़ती हुई स्टेज पर चढ़ गई और दूल्हे का कॉलर पकड़ कर चप्पल से पीटने लगी. इस घटनाक्रम से शादी के पंडाल में अफरा तफरी का माहौल बन गया.

तमिलनाडु में प्रेमिका के साथ रहता था पंकज
जयमाला स्टेज पर हंगामा करने वाली नीलम देवी का कहना था कि पंकज कुमार कपड़े के फैक्ट्री में काम करता था. 6 साल पहले वहीं दोनों की जान पहचान हुई थी.नीलम पहले से दो बच्चे की मां थी लेकिन पहले पति से तलाक हो चुका था. ये सब बात जानने के बावजूद दोनों के बीच प्रेम हो गया और दोनों पति पत्नी की तरह रहने लगे. इस बीच नीलम को भनक लगी कि पंकज दूसरी शादी करने जा रहा है, तो वह तमिलनाडु से उसके घर वैशाली जिले के तिसिऔता थाना पहुंची जहां उसके खिलाफ आवेदन दिया. फिर सीधे वहां से नीलम पटोरी पहुंच गई जहां पंकज की शादी हो रही थी.

प्रेमिका के साथ ग्रामीणों ने कर दी पिटाई
पूरे मामले की जानकारी मिलने के बाद दुल्हन पक्ष के लोगों ने भी दूल्हे की जमकर पिटाई कर दी. इतना ही नहीं शादी में आए बारातियों को भी गांव वालों ने खदेड़ दिया. इस मारपीट की घटना में दूल्हा पंकज का सिर फट गया और वह घायल हो गया. दुल्हन पक्ष के लोगों ने खुद को ठगा हुआ महसूस करते हुए दूल्हे के पिता और चाचा को बंधक बना लिया. साथ ही शादी में तीन वाहन को कब्जे में ले लिया. इस बीच किसी ने डायल 112 को कॉल कर दिया. घटनास्थल पर आई पुलिस मामले को शांत करवाने के बाद दूल्हा पंकज और प्रेमिका नीलम को साथ मे थाने ले गई. पुलिस अब पूरे मामले की जांच में जुट गई है. बरहाल प्रेमिका के ऐन वक्त पर पहुंचने के बाद एक लड़की की जिंदगी बर्बाद होने से बच गई और शादी नहीं हो पाई.

ये भी पढ़ें: