scorecardresearch

भाजपा के दमन के खिलाफ AAP के साथ पूरा गुजरात, होने जा रहा बदलाव- केजरीवाल

गुजरात के दाहोद में आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत सिंह मान ने रैली की और बीजेपी सरकार के साथ कांग्रेस को भी निशाने पर भी लिया. केजरीवाल ने कहा कि भाजपा के दमन के खिलाफ AAP के साथ पूरा गुजरात है. लोग बदलाव करने जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी का समर्थन देखकर बीजेपी डरी हुई है. इसलिए हमारे कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर रही है.

Advertisement
Arvind Kejriwal Arvind Kejriwal

गुजरात दौरे पर आए आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत सिंह मान ने दाहोद में 'विजय विश्वास सभा' कर भाजपा और कांग्रेस करारा हमला बोला. केजरीवाल ने कहा कि गुजरात की जनता भाजपा के दमन के खिलाफ खड़ी हो चुकी है और आम आदमी पार्टी के साथ मिलकर बदलाव करने जा रही है. आम आदमी पार्टी का बढ़ता जन समर्थन देख भाजपा डर गई है और रोज हमारे कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार करा रही है. 

सरकार ने सबसे ज्यादा आदिवासी समाज पर अत्याचार किया- केजरीवाल
केजरीवाल ने कहा कि पिछले 30 साल में भाजपा ने कांग्रेस के साथ मिलकर गुजरात को लूट लिया. इन्होंने सबसे ज्यादा आदिवासियों को लूटा है और उनके उसपर अत्याचार किया है. गुजरात में सबसे पिछड़ा और शोषित आदिवासी समाज है. बच्चों के शिक्षा, रोजगार का इंतजाम नहीं है. मजबूरी में बच्चे किसानी करते हैं लेकिन भाजपा सरकार ने किसानों का भी बुरा हाल कर दिया है. उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार हर साल अरबों-खरबों आदिवासी समाज के कल्याण के लिए भेजती है. पिछले 30 साल में आदिवासी समाज के कल्याण के जितना पैसा आया, अगर ये पैसा एक-एक व्यक्ति को सीधे दे देते तो हर व्यक्ति करोड़पति बन जाता. लेकिन आदिवासी समाज के नाम पर आने वाला पैसा भाजपा और कांग्रेस वालों की जेब में चला जाता है.

हमारे वोट से विधायक-मंत्री बनते हैं, हमारे बच्चों के लिए एक स्कूल तक नहीं बनाते- केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आम लोगों के वोट से भाजपा-कांग्रेस वाले विधायक और मंत्री बन जाते हैं, इनके बच्चे विदेशों में पढ़ते हैं और आम लोगों के बच्चों के लिए ढंग के सरकारी स्कूल भी नहीं है. ये बीमार होने पर विदेशों में इलाज कराने जाते हैं और इन्हीं के बच्चों को विधायकी का टिकट भी मिलता है, लेकिन एक आम आदमी के बच्चों का कोई भविष्य नहीं है. आम आदमी वोट अपने लिए देता है, ना कि इनके लिए देता है. 

पंजाब में खेती की बिजली मुफ्त है, जबकि गुजरात में भारी-भरकम बिल देने पड़ते हैं- केजरीवाल
केजरीवाल ने कहा कि पिछले 4 साल से पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार है. हमारी पार्टी बड़े-बड़े वादे नहीं करती है, बल्कि गारंटी देती है। बाकी पार्टियां झूठे वादे करती हैं. हम बड़े-बड़े दावे नहीं करेंगे, बल्कि पंजाब में जो करके दिखाया है, वही काम गुजरात में भी करेंगे. भगवंत मान ने पहला काम किसानों को सुख-समृद्धि देने के लिए उनकी खेती की बिजली मुफ्त कर दी. अब ट्यूबवेल से खेत की सिंचाई करने के लिए किसानों को दिन में बिजली मुफ्त मिलती है. लेकिन गुजरात में किसानों को खेत की सिंचाई के लिए बिजली के बिल देने पड़ते हैं. खेती की बिजली मुफ्त करने के लिए भाजपा को हटाओ और झाड़ू की सरकार बनाओ.

गुजरात में AAP की सरकार बनेगी तो पंजाब की तरह वादे पूरे करेंगे- भगवंत मान

इस दौरान पंजाब के सीएम भगवंत मान ने कहा कि पंजाब में हमारी सरकार बने हुए 4 साल हो गए हैं. हमने जो वादा किया था, वह सरकार के चौथे साल में पूरा कर दिया है. गुजरात में भी AAP की सरकार बनेगी तो अपने सारे वादे पूरे करेगी. उन्होंने कहा कि पहले पंजाब के किसानों का भी वही हाल था जो आज गुजरात के किसानों का है. वहां भी आधी रात को बिजली आती थी. पूरी रात किसान सो भी नहीं सकता था और खेत की सिंचाई भी नहीं हो पाती थी. लेकिन आज पंजाब में दिन में 8 घंटे किसानों को बिजली मिलती है. अब किसान भी अफसरों की तरह सुबह आराम से खाना खाकर अपनी ड्यूटी पर खेत जाता है और शाम को अपना ट्यूबवेल बंद करके घर वापस आ जाता है. 

ये भी पढ़ें: