scorecardresearch

Weather Report : गुजरात में बारिश का कहर ! सुरत के डुम्मस बीच को किया गया बंद, राज्य में भारी बारिश की चेतावनी जारी

तेज हवा और भारी बारिश के चलते सुरत के डुम्मस बीच को बंद कर दिया गया है. वहीं, मौसम विभाग ने दक्षिण गुजरात और उत्तर गुजरात में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है.

गुजरात में बारिश का कहर गुजरात में बारिश का कहर
हाइलाइट्स
  • गुजरात में भारी बारिश की चेतावनी

तेज बारिश और हवा के चलते सूरत के समुद्र तट डुम्मस और सुवाली को बंद किया गया है. तो वहीं उकाई बांध से तापी नदी में डेढ़ लाख क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है. मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि अगले 24 घंटे में गुजरात में तेज बारिश हो सकती है, इसके लिए अलर्ट भी जारी कर दिया गया है. 

इसके साथ ही भारी बारिश की आशंका को देखते हुए समुद्र में जाने पर रोक लगा दी गई है. यहां तक की उठने वाली ऊंची लहरों की वजह से समुद्र किनारे पर पुलिस को तैनात किया गया है, ताकि कोई भी समुद्र के करीब ना जा पाए. 

बारिश के कारण जलभराव से लोग परेशान

फिलहाल सूरत में भारी बारिश की संभावना जताई गई है. साथ ही हवा 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने की भी आशंका है, जिसके चलते सतर्कता के तौर पर प्रशासन ने कदम उठाए हैं. वहीं, उकाई बांध से भी तापी नदी में डेढ़ लाख क्यूसेक से ज्यादा पानी छोड़ा जा रहा है, जिसके चलते मानवी और बारडोली तहसील की कई सड़कों में जलभराव हो गया है. 

राज्य में बारिश को लेकर अलर्ट जारी 

लोगों को बारिश के कारण कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. हरिपुरा और साड़ी गांव के बीच का रास्ता भी पूरी तरह जलमग्न हो गया है, जिसके चलते लोगों को 25 किलोमीटर गोल घूमकर जाना पड़ रहा है. मौसम विभाग ने भी पूरे गुजरात के लिए अगले 24 घंटे में अलर्ट जारी कर दिया है. 

ये भी पढ़ें :