scorecardresearch

पत्नी ने पति को अपना मानने से किया इनकार... बोली 'मैं करती हूं किसी और से प्यार, दो लाख रुपए और जमीन मेरे नाम करो...'

गाजियाबाद में एक पति-पत्नी के बीच का रिश्ता इतना खट्टा हो गया कि पत्नी ने उसे अपना मानने से इनकार कर दिया. साथ ही कहा कि वह किसी और से प्यार करती है. साथ ही दो लाख रुपए और जमीन को अपने नाम करने की मांग कर रही है.

Advertisement
AI Generated Image AI Generated Image

गाजियाबाद में शादी के कुछ दिन बाद ही पति-पत्नी के रिश्ते में ऐसा विवाद खड़ा हुआ कि मामला पुलिस तक पहुंच गया. वैशाली सेक्टर-2 निवासी अभिनव खंडेलवाल ने अपनी पत्नी और उसके मायके पक्ष के लोगों पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस आयुक्त से शिकायत की है. 

अभिनव का आरोप है कि शादी के बाद उसकी पत्नी ने उसे पति मानने से इनकार कर दिया और कहा कि वह किसी अन्य युवक से प्रेम करती है. इसके बाद पत्नी के मायके पक्ष की ओर से दो लाख रुपए और जमीन के कागजात लड़की के नाम करने की मांग किए जाने तथा मांग पूरी नहीं करने पर परिवार को झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देने का आरोप लगाया गया है.

दोनों पक्ष की सहमति से हुआ था विवाह

कौशांबी थाना क्षेत्र के वैशाली इलाके में रहने वाले शिकायत कर्ता पति अभिनव के मुताबिक, मई 2026 में सद्दाम और रिजवान नाम के बिचौलियों के माध्यम से पानीपत निवासी रानी से उसका रिश्ता तय हुआ था. दोनों परिवारों की सहमति के बाद 14 मई को गोद भराई की रस्म हुई और करीब 10 हजार रुपए का सामान दिया गया. इसके बाद तय तारीख के अनुसार दोनों की शादी 11 जुलाई हो गई जिसमें दोनों पक्षों का खर्चा करीब 4 लाख रुपए भी उनके द्वारा किया गया था .

ससुराल पक्ष को मायते पक्ष से धमकी

शिकायतकर्ता का कहना है कि शादी के कुछ दिन बाद ही रानी के व्यवहार में बदलाव आने लगा और दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया. शिकायत में आरोप है कि रानी और उसके परिवार की ओर से अभिनव के परिवार को यह कहा जाने लगा कि रानी अपनी मर्जी से रहेगी और उसे रोक-टोक नहीं की जा सकती. विरोध करने पर पूरे परिवार को झूठे मुकदमे में फंसाकर जेल भिजवाने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है.

परिजनों के साथ की गाली-गलौच

अभिनव ने 21 जुलाई की घटना का जिक्र करते हुए बताया कि परिवार के साथ खाटू श्याम दर्शन के दौरान रानी और उसकी बहन रेनु ने कथित तौर पर गाली-गलौच की. परिवार ने किसी तरह दोनों को समझाकर मामला शांत कराया. इसके बाद 25 जुलाई को घर पर शादी का शगुन लेने किन्नर समाज के लोग आए थे. आरोप है कि रानी उस दौरान अपने कमरे से बाहर नहीं आई और पति से विवाद करने लगी. इसी दौरान उसने कथित तौर पर कहा कि वह अभिनव को पति नहीं मानती और किसी अन्य युवक से प्रेम करती है. शिकायतकर्ता के अनुसार, इसी दौरान उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई और रसोई में गैस खोलकर हंगामा किया गया. 

पुलिस कर रही है अपनी जांच

एसीपी इंदिरापुरम सूर्यबली मौर्य के अनुसार, पति-पत्नी के विवाद की शिकायत पुलिस को पहले मिली थी. दोनों की महिला थाने में काउंसलिंग कराई गई थी. अब पति की ओर से पुलिस अधिकारियों को दोबारा शिकायत दी गई है. मामले की सुनवाई महिला थाने में चल रही है और नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी. साफ है कि पूरे मामले में महिला के पति ने पुलिस को दी शिकायत में पत्नी के किसी अन्य युवक से प्रेम संबंध होने, रुपए और जमीन के कागजात मांगने तथा धमकी देने जैसे आरोप लगाए गए हैं. इन आरोपों की पुलिस जांच के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट होगी.