मंधाना पुलिस चौकी
मंधाना पुलिस चौकी
कानपुर में करवा चौथ के एक दिन पहले एक पति ने अपनी दूसरी पत्नी के सामने पहली पत्नी की सहेली से ऐसा मजाक किया कि हंगामा मंच गया. जिसके बाद दोनों पत्नी, सहेली और युवक को पुलिस चौकी जाना पड़ा. जहां पुलिस के समझाने पर तीनों का मामला सुलट गया और सहेली अपने घर चली गई.
आखिर क्यों की दो शादियां?
कानपुर की मंधाना पुलिस चौकी के पास एक युवक रहता है, जो प्राइवेट सर्विस करता है. कई साल पहले उसकी शादी हुई थी. लेकिन शादी के बावजूद सालों तक उसे कोई बच्चा नहीं हुआ. डॉक्टर का कहना था कि महिला में कुछ मेडिकल प्रॉब्लम के कारण बच्चे नहीं हो रहे हैं. जिसके बाद अपनी पत्नी और ससुराल वालों की सहमति से उसने दूसरी शादी कर ली. दूसरी शादी करने के बाद युवक को दूसरी पत्नी से एक बेटी हुई.
मजाक करना पड़ा भारी
कुछ दिन पहले पहली पत्नी की एक सहेली उससे मिलने आई. सहेली गोरखपुर की रहने वाली थी और उसकी शादी नहीं हुई थी. वह पहली पत्नी की सहेली थी इसलिए वह अपनी सहेली के पति को भी जीजा कहते थी. जीजा-साली के नाते पति उससे मजाक भी करता था.
दो दिन पहले पति ने उसे मजाक में कहा कि तुम्हारी सहेली ने मेरी दूसरी शादी करवा दी थी, लेकिन मेरा मन करता है तुमसे तीसरी शादी कर लूं. इस बात को पति ने अपनी दूसरी पत्नी के सामने पहली पत्नी की सहेली से कही थी. इसको लेकर दूसरी पत्नी को शक हो गया कहीं ऐसा तो नहीं कि पति सचमुच में तीसरी शादी करने जा रहे हो. इसके बाद उसने घर में हंगामा कर दिया.
हंगामा पहुंचा पुलिस चौकी तक
हंगामा होने के बाद पहली पत्नी और पति दोनों ने उसको समझाने की काफी कोशिश की, कि वह सिर्फ मजाक कर रहा था. लेकिन दूसरी पत्नी को समझाने ने वह दोनों असफल साबित हुए. जिसके बाद विवाडद बढ़ते-बढ़ते मंधना पुलिस चौकी तक पहुंच गया.
थाने में चौकी इंचार्ज से पहली पत्नी ने साफ किया उसके पति और सहेली का कोई चक्कर नही है. साथ ही पति ने भी कहा कि उसने केवल मजाक में तीसरी पत्नी वाली बात कही थी. लेकिन दूसरी पत्नी ने मजाक को गंभीरता से ले लिया, जिसके बाद विवाद हो गया.
वहीं, सेहली ने भी साफ किया कि उसका पहली पत्नी के पति के साथ कोई चक्कर नहीं है. इतने सब के बाद जाकर दूसरी पत्नी का शक दूर हुआ. यह पूरा विवाद चौकी में दो घंटों तक चला. इस सब के बाद पूरा मामला शांत हो पाया. लेकिन इस सब के बाद यह पूरा मामला इलाके में चर्चा का विषय बन चुका है.