scorecardresearch

Weather Update, 11 September 2026: दिल्ली-UP समेत 20 से ज्यादा राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली से लेकर बंगाल तक बिगड़ सकता है मौसम... जानें अपने शहर का हाल

Weather Update, 11 September 2026: आज देश के कई राज्यों में मानसून की बारिश होने की संभावना है. तो वहीं दिल्ली में बादल छाए रहने की उम्मीद है. यूपी की बात करें तो पूर्व से लेकर पश्चिम तक कई जगह बारिश होने की संभावना जारी है.

Advertisement
Weather Update, 11 September 2026 Weather Update, 11 September 2026

देश के कई हिस्सों में मानसून थमने का नाम नहीं ले रहा है. बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के चलते कई राज्यों में मानसूव देखने को मिल सकता है. मौसम विभाग ने 11 सितंबर को कई राज्यों में बारिश, तेज हवा और गरज-चमक की संभावना जताई है.

दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम?

दिल्ली-एनसीआर में 11 सितंबर को आसमान में बादल छाए रह सकते हैं. कई इलाकों में हल्की बारिश और गरज-चमक होने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में अधिकतम तापमान करीब 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. अगले कुछ दिनों तक बारिश का दौर जारी रह सकता है.

पूर्वी-पश्चिमी यूपी में क्या है मौसम का हाल?

उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में 11 सितंबर को बारिश होने की संभावना है. पूर्वी यूपी में गरज के साथ बारिश और तेज हवा चल सकती है. कुछ जगहों पर आंधी और बिजली गिरने का खतरा भी बना रहेगा. पश्चिमी यूपी में मौसम कुछ जगहों पर सामान्य रह सकता है, लेकिन बारिश बढ़ सकती है.

बिहार और झारखंड में भी हो सकती है बारिश

बिहार में कई इलाकों में हल्की से मीडियम बारिश हो सकती है. वहीं झारखंड के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. रांची, रामगढ़, हजारीबाग, बोकारो, धनबाद और देवघर समेत कई जिलों में बारिश को लेकर येलो अलर्ट है.

बंगाल, ओडिशा और छत्तीसगढ़ में दिखेगा ज्यादा असर

बंगाल की खाड़ी के सिस्टम का सबसे ज्यादा असर पूर्वी और मध्य भारत के कुछ हिस्सों में दिख सकता है. ओडिशा और छत्तीसगढ़ में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है. पश्चिम बंगाल और झारखंड में भी कई जगह तेज बारिश हो सकती है.

11 सितंबर को इन राज्यों में भी बारिश

IMD के अनुसार 11 सितंबर को मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, केरल और पूर्वोत्तर के कई राज्यों में भी बारिश हो सकती है. कुछ जगहों पर तेज हवा और बिजली गिरने की संभावना है.