Weather Update 16 September 2026
Weather Update 16 September 2026
देशभर में मानसून एक बार फिर से सक्रिय होता नजर आ रहा है. भारत मौसम विज्ञान विभाग यानी IMD के कल के जारी पूर्वानुमान के मुताबिक, 16 सितंबर को कई जगहों पर झमाझम बारिश और गरज-चमक की संभावना है, जबकि कुछ इलाकों में भारी बारिश भी हो सकती है. हालांकि बारिश के कारण लोगों की परेशानी भी बढ़ती नजर आ रही है. कुछ जगहों पर जलजमाव और भू-स्खलन का खतरा बना हुआ है. यात्रा करने वाले लोगों विशेष रूप से अलर्ट रहने की जरूरत है.
दिल्ली
16 सितंबर को दिल्ली में कई इलाकों में बारिश और गरज-चमक की संभावना है. सेंट्रल दिल्ली, ईस्ट दिल्ली, नई दिल्ली, नॉर्थ दिल्ली, नॉर्थ ईस्ट दिल्ली, नॉर्थ वेस्ट दिल्ली, शाहदरा, साउथ दिल्ली, साउथ ईस्ट दिल्ली, साउथ वेस्ट दिल्ली और वेस्ट दिल्ली में मौसम बदल सकता है. IMD के मुताबिक दिल्ली में 16-17 सितंबर के दौरान बारिश की गतिविधियां बनी रह सकती है.
उत्तर प्रदेश
उत्तर प्रदेश में 16 सितंबर को कई हिस्सों में बारिश के आसार हैं. खासतौर पर पूर्वी उत्तर प्रदेश और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अलग-अलग जगहों पर बारिश हो सकती है. लेकिन कुछ जगहों पर उमस से लोगों की परेशानी बढ़ती भी नजर आ रही है.
बिहार
बिहार में बाढ़ के बीच मानसूनी गतिविधियां भी बनी हुई हैं. पटना, गया, नालंदा, नवादा, जहानाबाद, औरंगाबाद, रोहतास, कैमूर, भोजपुर, बक्सर, मुजफ्फरपुर, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सीतामढ़ी, सुपौल, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, अररिया, किशनगंज, भागलपुर, बांका और मुंगेर समेत कई जिलों में मौसम बदलने और बारिश होने की संभावना रह सकती है.
हरियाणा
हरियाणा में 16 सितंबर को कई जगहों पर बारिश का अनुमान है. गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, नूंह, रेवाड़ी, झज्जर, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, करनाल, कुरुक्षेत्र, अंबाला, पंचकूला, यमुनानगर, कैथल, जींद, हिसार, फतेहाबाद, सिरसा, भिवानी, चरखी दादरी और महेंद्रगढ़ में मौसम पर नजर रहेगी. IMD ने हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में 16-17 सितंबर को व्यापक बारिश और 15-17 सितंबर के दौरान अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश की संभावना जताई है.
पंजाब
पंजाब में भी 16 और 17 सितंबर को कई जगहों पर बारिश हो सकती है. पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, होशियारपुर, नवांशहर, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब, पटियाला, मोहाली, रूपनगर, संगरूर, बरनाला, मानसा, बठिंडा, मोगा, फरीदकोट, फिरोजपुर, फाजिल्का और मुक्तसर में बारिश की संभावना है. IMD ने पंजाब में 16-17 सितंबर के दौरान अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश की संभावना भी जताई है.
राजस्थान
राजस्थान में खासकर पूर्वी राजस्थान में बारिश की गतिविधियां रह सकती हैं. जयपुर, अलवर, भरतपुर, दौसा, धौलपुर, करौली, सवाई माधोपुर, टोंक, बूंदी, कोटा, बारां, झालावाड़, अजमेर, भीलवाड़ा, राजसमंद, उदयपुर और चित्तौड़गढ़ जैसे इलाकों में बारिश की संभावना बन सकती है. कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है.
मध्य प्रदेश
मध्य प्रदेश में 16 सितंबर को कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है. भोपाल, इंदौर, उज्जैन, देवास, धार, रतलाम, मंदसौर, नीमच, शाजापुर, सीहोर, विदिशा, रायसेन, राजगढ़, गुना, शिवपुरी, ग्वालियर, सागर, दमोह, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा और बालाघाट समेत कई इलाकों में बारिश हो सकती है. IMD के मुताबिक पश्चिमी मध्य प्रदेश में 16-20 सितंबर और पूर्वी मध्य प्रदेश में भी 16-20 सितंबर के दौरान बारिश की गतिविधियां बनी रह सकती हैं.
छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ में भी 16 सितंबर को कई जगहों पर बारिश की संभावना है. रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, बालोद, बेमेतरा, धमतरी, महासमुंद, गरियाबंद, बलौदाबाजार, बिलासपुर, कोरबा, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, सरगुजा और बस्तर के कई इलाकों में बारिश हो सकती है. IMD ने राज्य में 16-20 सितंबर तक अलग-अलग जगहों पर बारिश की संभावना बताई है.
गुजरात
गुजरात में 16 सितंबर को बारिश की गतिविधियां तेज रह सकती हैं. कच्छ, देवभूमि द्वारका, पोरबंदर, जूनागढ़, गिर सोमनाथ, राजकोट, जामनगर, मोरबी, सुरेंद्रनगर, भावनगर, अमरेली, अहमदाबाद, गांधीनगर, मेहसाणा, पाटन, बनासकांठा, साबरकांठा, अरावली, पंचमहल, दाहोद, वडोदरा, भरूच, सूरत, नवसारी, वलसाड, तापी और डांग में बारिश के आसार हैं. खासकर कच्छ और सौराष्ट्र के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की स्थिति बन सकती है.
महाराष्ट्र
महाराष्ट्र के मुंबई, ठाणे, पालघर, रायगढ़, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग, पुणे, नासिक, अहमदनगर, सतारा, सांगली, कोल्हापुर, सोलापुर, छत्रपति संभाजीनगर, जालना, बीड, लातूर, नांदेड़, परभणी, हिंगोली, अकोला, अमरावती, नागपुर, वर्धा और बुलढाणा समेत कई हिस्सों में बारिश हो सकती है. मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में आने वाले दिनों में भी बारिश की गतिविधियां बनी रहने का अनुमान है.
झारखंड
झारखंड में रांची, खूंटी, रामगढ़, हजारीबाग, बोकारो, धनबाद, गिरिडीह, देवघर, दुमका, गोड्डा, पाकुड़, साहिबगंज, जामताड़ा, गुमला, सिमडेगा, लोहरदगा, लातेहार, पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, सरायकेला-खरसावां और पश्चिमी सिंहभूम के कई इलाकों में बारिश हो सकती है.
ये भी पढ़ें