7 सितंबर 2026 को भारी बारिश की चेतावनी
7 सितंबर 2026 को भारी बारिश की चेतावनी
उत्तर भारत के कई हिस्सों में मानसून का असर आज भी बना हुआ है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, 7 सितंबर की सुबह 8:30 बजे तक पिछले 24 घंटे के दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अलग-अलग जगहों पर अत्यधिक भारी बारिश दर्ज की गई है. वहीं बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में बहुत भारी बारिश देखने को मिली था और आज भी इन स्टेट के लिए IMD ने अलर्ट जारी कर रखा है.
पूरे यूपी में जारी हुआ ऑरेंज अलर्ट, बारिश कर सकती है परेशान
पिछले 24 घंटे के दौरान पश्चिमी यूपी के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज हुई, जबकि कुछ जगहों पर गरज-चमक की स्थिति देखने को मिली. मौसम विभाग के मुताबिक 7 सितंबर को प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी दोनों हिस्सों में बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई गई है. वहीं पश्चिमी उत्तर प्रदेश कल भी बारिश के लिहाज से सबसे ज्यादा प्रभावित इलाकों में रहा. IMD के मुताबिक यहां कुछ स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश दर्ज की गई थी.
पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी आज मौसम का असर तेज रहा. IMD ने पिछले 24 घंटे में यहां बहुत भारी बारिश दर्ज होने की जानकारी दी है. मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम यूपी और आसपास के इलाकों के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र बारिश की गतिविधियों को प्रभावित कर रहा है. इसके अगले 24 घंटे में पूर्व-उत्तर-पूर्व दिशा की ओर बढ़ने की संभावना जताई गई है.
बिहार में भी बारिश का जोर, ऑरेंज अलर्ट जारी
बिहार में भी कल से लेकर आज तक बारिश हो रही है. IMD के मुताबिक पिछले 24 घंटे में राज्य में बहुत भारी बारिश दर्ज की गई है. मौसम विभाग के 7 सितंबर के अपडेट में बिहार के लिए आज बहुत भारी बारिश के साथ गरज-चमक और आंधी जैसी स्थिति की चेतावनी भी दी गई है. बिहार से सटे झारखंड के कुछ इलाकों में भी बारिश देखने को मिल सकता है. यानी आज बिहार में सिर्फ बारिश ही नहीं, बल्कि खराब मौसम से होने वाले दूसरे असर को लेकर भी लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है.
उत्तराखंड में जारी हुआ रेड अलर्ट
उत्तराखंड में भी आज बारिश का दौर तेज है. IMD के मुताबिक पिछले 24 घंटे में राज्य में बहुत भारी बारिश दर्ज की गई है. मौसम विभाग ने उत्तराखंड में भारी से बहुत भारी बारिश की स्थिति को लेकर आज के लिए रेड अलर्ट जारी कर दिया है. बारिश का दौर कल भी देखने को मिल सकता है. पहाड़ी इलाकों में लगातार बारिश के दौरान स्थानीय स्तर पर सड़क, यातायात और दूसरे जरूरी कामकाज पर असर पड़ सकता है. ऐसे में मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है.
आज कई राज्यों में बारिश का दौर
IMD के 7 सितंबर के 24 घंटे के बारिश आंकड़ों के मुताबिक, यूपी, बिहार और उत्तराखंड के अलावा अंडमान-निकोबार, असम-मेघालय, पूर्वी राजस्थान, हरियाणा, चंडीगढ़, त्रिपुरा, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, गुजरात क्षेत्र, झारखंड, पश्चिमी मध्य प्रदेश, कोंकण-गोवा और तमिलनाडु में भी भारी बारिश होने की संभावना दर्ज की है.
रेड अलर्ट (Red Alert)
उत्तराखंड (बहुत भारी से मूसलाधार भारी बारिश का क्षेत्र)
ऑरेंज अलर्ट (Orange Alert)
हिमाचल प्रदेश
उत्तर प्रदेश
बिहार
येलो अलर्ट (Yellow Alert)
राजस्थान
मध्य प्रदेश
झारखंड
पश्चिम बंगाल
असम
मेघालय
नागालैंड
मणिपुर
मिजोरम
त्रिपुरा
तमिलनाडु
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
ये भी पढ़ें