scorecardresearch

Weather: 29 मार्च तक हो सकती है हल्की बारिश, तापमान रहेगा सामान्य से कम

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी, जबकि मैदानी इलाकों में हल्की बारिश की संभावना है. इस दौरान तापमान सामान्य से कम बना रहेगा.

Weather Weather

मिड मार्च में तेज गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. पहाड़ों पर बारिश के साथ जमकर बर्फबारी हो रही है. चाहे कश्मीर हो या हिमाचल या फिर देवभूमि उत्तराखंड, यहां ऊंचाई वाले इलाकों में अच्छी-खासी बर्फबारी हो रही है. IMD के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी, जबकि मैदानी इलाकों में हल्की बारिश की संभावना है. इस दौरान तापमान सामान्य से कम बना रहेगा.

गर्मी से मिली राहत-
मार्च में मौसम का मिजाज बदला हुआ है. देश के पहाड़ी और मैदानी इलाकों में बर्फबारी और बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है. मौसम के यूटर्न लेने से अधिकतम तापमान सामान्य से काफी नीचे आ गया है, जिससे गर्मी के बजाय हल्की ठंडक महसूस हो रही है. मौसम के इस बदले मिजाज ने लोगों को गर्मी से बड़ी राहत दी है और ये सिलसिला अभी रुकनेवाला नहीं है. 

29 मार्च से दस्तक देगा वेस्टर्न डिस्टर्बेंस-
मौसम विभाग ने 26 मार्च यानी गुरुवार से एक नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस सक्रिय होने की बात कही है. जो नॉर्थ-वेस्ट इंडिया को प्रभावित करेगा. जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी होने की संभावना जताई गई है. वहीं, दिल्ली में भी बारिश होने की संभावना है. इसके अलावा एक और वेस्टर्न डिस्टर्बेंस 29 मार्च यानी रविवार से दस्तक देगा. 

उत्तर ही नहीं, नॉर्थ-ईस्ट और दक्षिण भारत के कुछ राज्यों में कमोबेश मौसम ऐसा ही रहेगा. अभी मार्च बीतने में एक हफ्ता बाक़ी है और तब तक मौसम की ये मनमर्जियां देखने को मिलेंगी. पिछले हफ्ते की तपती गर्मी के बीच ये मौसमी बदलाव अच्छा जरूर है. जहां यह मौसम गर्मी से राहत देगा, वहीं रबी फसल के लिए जोखिम बना रहेगा, जिससे यह समय किसानों के लिए बेहद महत्वपूर्ण हो गया है.

ये भी पढ़ें: