scorecardresearch

13 April Aaj ka Mausam: मौसम विभाग ने जारी किया दोहरा मौसम अलर्ट... कहीं गर्मी से बढ़ेगी परेशानी, तो नॉर्थ ईस्ट समेत इन राज्यों में बारिश की है चेतावनी

मौसम में हो रहे इस बदलाव को देखते हुए जरूरी है कि लोग अपनी दिनचर्या में बदलाव करें. तेज धूप से बचें, पानी ज्यादा पिएं और जरूरी काम ही बाहर निकलकर करें. क्योंकि आने वाले दिनों में गर्मी अपने चरम की ओर बढ़ती नजर आ रही है.

Aaj ka mausam Aaj ka mausam

अगले कुछ दिनों में देश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम तेजी से करवट लेता दिखाई दे रहा है. खासकर उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत में तापमान के धीरे-धीरे बढ़ने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है. मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 4 से 5 दिनों में अधिकतम तापमान में 3 से 6 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे खास कर दोपहर के समय बाइक चालकों को हीट वेव से सतर्क रहने की जरूरत है.  

उत्तर भारत में गर्मी पकड़ेगी रफ्तार
उत्तर-पश्चिम भारत में 13 से 18 अप्रैल के बीच तापमान में 4 से 6 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है. इसके साथ ही अगले दो दिनों के बाद इन इलाकों में तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना जताई गई है. यानी आने वाले दिनों में लोगों को तेज गर्मी का सामना करना पड़ सकता है.


मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी बढ़ सकता है पारा
मध्य प्रदेश में तापमान में 3 से 5 डिग्री तक की बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है. वहीं छत्तीसगढ़ में 15 अप्रैल तक 2 से 3 डिग्री तापमान बढ़ने के आसार हैं. हालांकि 15 तारीख के बाद इन क्षेत्रों में ज्यादा बदलाव की संभावना नहीं जताई गई है, जिससे तापमान कुछ समय के लिए स्थिर रह सकता है.

पूर्वोत्तर में फिलहाल राहत
पूर्वोत्तर भारत में 13 अप्रैल तक तापमान में कोई खास बदलाव देखने को नहीं मिलेगा. हालांकि 14 से 18 अप्रैल के बीच यहां भी तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है. वहीं सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में कुछ दिनों तक गरज-चमक और बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है, जिससे फिलहाल गर्मी से इन इलाकों में राहत भी रहेगी.

यह राज्य रहे अलर्ट, बारिश और आंधी चेतावनी
अरुणाचल प्रदेश में 14, 15 और 18 अप्रैल को, जबकि असम और मेघालय में 17 और 18 अप्रैल को तेज बारिश और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है. इसके अलावा सिक्किम में भी आज मौसम खराब रह सकता है. इन इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है. साथ ही मौसम का असर इससे सटे राज्यों में भी देखने को मिलेगा. 

ये भी पढ़ें