scorecardresearch

IMD Weather Update 23 August 2026: घर से निकलें संभलकर! आज आंधी-बारिश और वज्रपात का है अलर्ट, यूपी-बिहार सहित 25 राज्यों में जमकर बरसेंगे बादल

Aaj Ka Mausam 23 August 2026: मॉनसून पिछले कुछ दिनों से कई राज्यों में अपना रौद्र रूप दिखा रहा है. कई जगहों पर मूसलाधार बारिश हो रही है. इससे बाढ़ जैसी स्थिति हो गई है. मौसम विभाग ने 23 अगस्त 2026 को दिल्ली, यूपी, बिहार सहित 25 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है. ऐसे में आप घर से निकलने से पहले यहां जरूर वेदर रिपोर्ट पढ़ लें.  

Advertisement
Weather Update Weather Update

Weather Update 23 August 2026: पूरे देश में मॉनसून पूरी तरह सक्रिय है. कई राज्यों में भारी बारिश हो रही है. नदियां उफान पर हैं. सड़कों पर पानी भरा हुआ है. इससे लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक अभी बारिश से लोगों को राहत मिलने की संभावना नहीं है. मौसम विभाग ने 23 अगस्त दिन रविवार को दिल्ली, यूपी, बिहार सहित 25 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है. इस दौरान कई जगहों पर ओले गिरने और वज्रपात होने की भी संभावना है. पहाड़ी राज्यों में लैंडस्लाइड का खतरा है.

मौसम विभाग के मुताबिक बारिश के दौरान कई जगहों पर 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. ऐसे में मौसम विभाग ने लोगों से बहुत जरूरी होने पर ही घर से निकलने की सलाह दी है. मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उत्तरी आंध्र प्रदेश, दक्षिणी ओडिशा के तटों के ऊपर एक ऊपरी वायु चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है. इसके अलावा दक्षिण-पश्चिमी मध्य प्रदेश और पूर्वी उत्तर प्रदेश के ऊपर भी एक ऊपरी वायु चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है. इसी के चलते देश के कई राज्यों में भारी बारिश हो रही है.

आज इन 25 राज्यों में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी
भारतीय मौसम विभाग ने 23 अगस्त को देश के 25 राज्यों में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की है. रविवार को जिन जिलों में आंधी और पानी की संभावना है, उनमें दिल्ली, यूपी, बिहार, झारखंड, हरियाणा, पंजाब,  राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, केरल, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, तमिलनाडु, गुजरात, महाराष्ट्र, असम, मेघालय, त्रिपुरा, सिक्किम और नागालैंड शामिल हैं. 

दिल्ली-एनसीआर में सुबह से हो रही बारिश 
मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर में 23 अगस्त को भारी बारिश और आंधी की चेतावनी दी है. दिल्ली-एनसीआर में रविवार सुबह से बारिश हो रही है. मौसम विभाग के मुताबिक बारिश के दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती हैं. दिल्ली में रविवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है.

यूपी में जमकर बरसेंगे बादल
यूपी में पिछले कुछ दिनों से जमकर बारिश हो रही है. मौसम विभाग ने 23 अगस्त को भी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है. बारिश के दौरान 40 से 50  किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती हैं. यूपी के जिन जिलों में रविवार को बारिश और आंधी की संभावना है, उनमें लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज, वाराणसी, मथुरा, आगरा, मुजफ्फर नगर, गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, मेरठ, अलीगढ़, मोरादाबाद, रायबरेली, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, प्रतापगढ़, जौनपुर, गोरखपुर, बदायूं, आजमगढ़, इटावा, जालौन व ललितपुर शामिल हैं. रविवार को लखनऊ में अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक रह  सकता है.

बिहार में बारिश और तूफान का अलर्ट 
बिहार में मॉनसून इन दिनों पूरी तरह सक्रिय है. कई जिलों में मूसलाधार बारिश हो रही है. मौसम विभाग ने 23 अगस्त 2026 को भी बिहार के कई जिलों में बारिश और तूफान की संभावना व्यक्त की है. रविवार को जिन जिलों में आंधी-पानी की संभावना है, उनमें राजधानी पटना, गया, आरा, बक्सर, कैमूर, भोजपुर, रोहतास, जहानाबाद, सिवान, सारण, वैशाली, मधुबनी, समस्तीपुर, दरभंगा, सहरसा, सुपौल, पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज, अररिया, भागलपुर, मुंगेर, बेगूसराय और लखीसराय शामिल हैं. पटना में रविवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है.

झारखंड में कैसा रहेगा मौसम 
मौसम विभाग ने झारखंड में 23 और 24 अगस्त को तेज बारिश व आंधी को लेकर अलर्ट जारी किया है. रांची, बोकारो, धनबाद, जमशेदपुर, दुमका, देवघर, पलामू, गुमला, चतरा, गोड्डा, हजारीबाग, सरायकेला, पश्चिमी सिंहभूम और रामगढ़ में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट है. बारिश के दौरान 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है. रांची में रविवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.

पहाड़ी राज्यों में भी भारी बारिश की चेतावनी 
मौसम विभाग ने 23 अगस्त 2026 को पहाड़ी राज्यों में भी भारी बारिश की चेतावनी दी है. उत्तराखंड के हरिद्वार, ऋषिकेश, नैनीताल, पिथौरागढ़, चमोली, पौड़ी, टिहरी, रुद्रप्रयाग और अल्मोड़ा में बारिश-आंधी का अलर्ट है. हिमाचल प्रदेश के मंडी, चंबा, ऊना, किन्नौर, कांगड़ा, कुल्लू, सोलन, बिलासपुर और हमीरपुर में आंधी-पानी का अलर्ट है. जम्मू-कश्मीर के जम्मू, किश्तवाड़, पुंछ, अनंतनाग, कुपवाड़ा, रियासी, मीरपुर, बारामूला और बांदीपोरा में भारी बारिश का अलर्ट है. उधर, पूर्वोत्तर के पहाड़ी राज्यों असम, मेघालय, त्रिपुरा, सिक्किम और नागालैंड में भी भारी बारिश और आंधी की संभावना है.