विवाहित जोड़ा
विवाहित जोड़ा
बेगूसराय में इंस्टाग्राम से होमगार्ड जवान को एक लड़की से प्यार हुआ फिर शादी के लिए मंदिर परिसर में हंगामा हुआ लेकिन अंत में दूसरे दिन गांव वालों ने दोनों की मंदिर में शादी कर दी. हालांकि शादी के बाद प्रेमी होमगार्ड जवान ने जबरन शादी करने का आरोप लगाया है, जबकि प्रेमिका दुल्हन ने प्रेम प्रसंग में शादी करने की बात कही है. हंगामा और शादी का वीडियो और सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
क्या है पूरा मामला?
दरअसल यह पूरा मामला शुक्रवार को मंसूरचक थाना क्षेत्र के महेंद्रगंज काली मंदिर से शुरू हुआ, और शादी बछवाड़ा थाना क्षेत्र के रूदौली गांव की काली मंदिर में शनिवार की रात कराई गई. जानकारी के मुताबिक समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के पतेलिया गांव के रहने वाले होम गार्ड जवान राकेश कुमार की करीब 4 माह पहले बछवारा थाना क्षेत्र के रुदौली गांव की रहने वाली एक लड़की से इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई, फिर दोस्ती प्यार में बदल गई.
काली मंदिर में हुई शादी
बताया जा रहा है कि 30 जनवरी को लड़की ने फोन कर राकेश कुमार को काली मंदिर बुलाया था जहां दोनों शादी करने वाले थे, लेकिन इस दौरान लड़के ने शादी से इनकार कर दिया तो फिर मंदिर परिसर में हो हंगामा शुरू हो गया. हंगामा की सूचना मंसुरचक थाना पुलिस को दी गई जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को थाने ले गई. 31 जनवरी को दोनों के परिजनों को बुलाकर पुलिस ने दोनों को उनके परिजनों के हवाले कर दिया. बाद में शनिवार की शाम गांव वालों ने काली मंदिर में दोनों की शादी कर दी गई.
क्या कहना है दूल्हा-दुल्हन का?
शादी के बाद दूल्हा बने राकेश कुमार ने कहा की शादी से आपत्ति है, जबरन शादी करवाई गई है वो भी साजिश के तहत. वही लड़की ने कहा कि चार माह से राकेश से रिलेशनशिप में थे और इसलिए अब शादी की है.
- सौरभ कुमार की रिपोर्ट