scorecardresearch

New Gas Connection: गैस एजेंसियों का नहीं लगाना होगा चक्कर! इंडेन, भारत हो या एचपी... घर बैठे चंद मिनटों में ले सकते हैं LPG का नया कनेक्शन, यहां जानें तरीका

New LPG Connection Apply Online: आज हम आपको घर बैठे चंद मिनटों में LPG का नया कनेक्शन लेने का तरीका बता रहे हैं. आप अपने मोबाइल से चंद मिनटों में इंडेन, भारत हो या एचपी किसी का भी नया कनेक्शन बुक कर सकते हैं. यदि आप नया कनेक्शन लेने के लिए गैस एजेंसियों का चक्कर लगाकर थक गए हैं तो हमारी इस खबर को जरूर पढ़ लीजिए. यह खबर आपको नया LPG कनेक्शन लेने में मदद करेगी.

New Gas Connection New Gas Connection

अमेरिका-इजराइल बनाम ईरान तनाव के चलते दुनिया के कई देशों में गैस कि किल्लत हो गई है. भारत में भी लोगों को गैस सिलेंडर लेने में परेशानी हो रही है. जिन लोगों के पास LPG का कनेक्शन है, उन्हें तो देर-सबेर गैस सिलेंडर मिल जा रहा है लेकिन जो लोग ब्लैक में गैस सिलेंडर लेते थे, उन्हें काफी परेशानी हो रही है. ऐसे में यदि आप नया LPG कनेक्शन लेने की सोच रहे हैं और आपको मालूम नहीं है कि कैसे यह मिलेगा तो हमारी इस खबर को जरूर पढ़ लीजिए. आज हम आपको घर बैठे चंद मिनटों में LPG का नया कनेक्शन लेने का तरीका बता रहे हैं. आप अपने मोबाइल से चंद मिनटों में इंडेन, भारत हो या एचपी किसी भी कंपनी का नया कनेक्शन बुक कर सकते हैं. यदि आप नया कनेक्शन लेने के लिए गैस एजेंसियों का चक्कर लगाकर थक गए हैं तो हमारी इस खबर को जरूर पढ़ लीजिए. यह खबर आपको नया LPG कनेक्शन लेने में मदद करेगी.

LPG का नया कनेक्शन लेने के लिए इन डॉक्यूमेंट्स की पड़ेगी जरूरत 
आपको मालूम हो कि LPG का नया कनेक्शन ऑनलाइन लेने के लिए कुछ डॉक्यूमेंट्स की जरूरत पड़ती है. आपको मोबाइल, कंप्यूटर या लैपटॉप से ऑनलाइन फॉर्म भरते समय कोई परेशानी न हो इसलिए पहले से ही अपने मोबालइ, कंप्यूटर या लैपटॉप में अपनी पहचान के प्रमाण जैसे आईडी प्रूफ के लिए आधार कार्ड, पैन कार्ड या वोटर आईडी कार्ड की स्कैन कॉपी रख लें. इतना ही नहीं एडरेस प्रूफ यानी पते के प्रमाण के तौर पर आधार कार्ड, राशन कार्ड, बिजली बिल का रसिद, रेंट एग्रीमेंट या फिर पासपोर्ट में से किसी एक डॉक्यूमेंट की स्कैन कॉपी अपने पास रख लें. आपको LPG का नया कनेक्शन लेने के लिए इन जरूरी कागजातों के साथ अपने बैंक खाते की जानकारी और अपनी एक पासपोर्ट साइज फोटो की भी जरूरत पड़ेगी.

ऐसे करें नया एलपीजी कनेक्शन लेने के लिए ऑनलाइन अप्लाई 
1.
नया एलपीजी कनेक्शन लेने के लिए आपको सबसे पहले गैस प्रोवाइडर जैसे इंडेन, एचपी या भारत गैस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा. 
2. इसके बाद वहां New Connection या  Register के विकल्प पर क्लिक करके अपना अकाउंट बनाना होगा.
3. फिर आपको पोर्टल पर New Domestic LPG Connection (नया घरेलू गैस कनेक्शन) का विकल्प चुनना होगा. 
4. इतना करने के बाद आपके मोबाइल, कंप्यूटर या लैपटॉप के स्क्रीन पर एक फॉर्म खुलेगा. 
5. इस फॉर्म में अपना नाम, जन्मतिथि, पता, मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी भरना होगा. 
6. आपको इसी फॉर्म में अपने घर के सबसे नजदीकी गैस एजेंसी को चुनना होगा.
7. इसके बाद आपको अपनी पहचान और पते से जुड़े डॉक्यूमेंट्स जैसे आधार कार्ड और फोटो आदि को पोर्टल पर अपलोड करना होगा. 
8. फिर कनेक्शन की सिक्योरिटी डिपॉजिट और रेगुलेटर के लिए लगने वाले चार्ज का पेमेंट करना होगा. 
9. आप पेमेंट करने के लिए यूपीआई, डेबिट/क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग का इस्तेमाल कर सकते हैं.
10. पैसा पेमेंट करने के बाद फॉर्म सबमिट कर दें. 
11. फॉर्म सबमिट करते ही आपको एक रजिस्ट्रेशन नंबर मिल जाएगा.
12.  इस रजिस्ट्रेशन नंबर को सेव कर लें. इससे आप बाद में एप्लीकेशन का स्टेटस ट्रैक कर सकेंगे.
13. ऑनलाइन फॉर्म सबमिट करने के बाद आपका आवेदन सीधे आपके चुने हुए गैस एजेंसी के पास पहुंच जाता है. 
14. गैस एजेंसी आपके अपलोड किए गए सभी डॉक्यूमेंट्स की वेरिफाई करती है. 
15. सब कुछ सही पाए जाने पर आपके आवेदन को अप्रूवल दे दिया जाता है और एक सब्सक्रिप्शन वाउचर जारी हो जाता है.
16. इसके बाद एजेंसी का एक टेक्नीशियन आपके दिए गए पते पर आकर फिजिकल वेरिफिकेशन करता है. 
17. फिर आपका नया गैस कनेक्शन सफलतापूर्वक एक्टिवेट कर दिया जाता है.

ऐसे भी ले सकते हैं नया गैस कनेक्शन 
आप नया गैस कनेक्शन लेने के कुछ और तरीके भी अपना सकते हैं. यदि आप इंडेन का कनेक्शन लेना चाहते हैं तो आप सीधे 8454955555 पर एक मिस्ड कॉल देकर भी अपना रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर सकते हैं. इतना ही नहीं इंडेन ग्राहकों के लिए सहज सुविधा भी उपलब्ध है. इतना ही नहीं आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए सरकार गैस सिलेंडर लेने के लिए एक विशेष सुविधा देती है. यदि आप BPL यानी गरीबी रेखा से नीचे के परिवार से आते हैं तो आपके परिवार की महिलाएं प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) के तहत आधिकारिक वेबसाइट www.pmuy.gov.in पर जाकर मुफ्त गैस कनेक्शन के लिए अप्लाई कर सकती हैं.