Independence Day 2026
Independence Day 2026
Independence Day Special: हमारे देश को अंग्रेजों से आजादी 15 अगस्त 1947 को मिली थी. उसी समय से हम हर साल 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस मनाते हैं. देश की आजादी के लिए अपने अपने प्राणों का बलिदान देने वाले वीर सपूतों को हम याद करते हैं. इस दिन प्रधानमंत्री लाल किले पर झंडारोहण करते हैं और देश को संबोधित करते हैं.
स्कूलों-कॉलेजों से लेकर कार्यालयों तक में स्वतंत्रता दिवस पर तरह-तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं. कई जगहों पर भाषण प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती है. यदि आप भी स्वतंत्रता दिवस पर भाषण देने वाले हैं तो हम आपको बता रहें कुछ शायरियों के बारे में, यदि आप इन शायरियों से भाषण की शुरुआत करेंगे तो देशभक्ति का जोश भर जाएगा.
स्वतंत्रता दिवस के भाषण में चार चांद लगा देंगी ये देशभक्ति शायरियां
1. कुछ नशा तिरंगे की आन का है,
कुछ नशा मातृभूमि की शान का है,
हम लहरायेंगे हर जगह ये तिरंगा,
नशा ये हिन्दुस्तान का सम्मान का है.
2. वतन से बढ़कर कोई अरमान नहीं,
भारत से बढ़कर कोई पहचान नहीं.
इस मिट्टी के लिए सब कुछ कुर्बान,
मेरा भारत देश महान.
3. फांसियों के फंदे भी चूम गए वो मुस्कुराकर,
सलाम है उन वीरों को, जिन्होंने आजादी दिलाई खुद को मिटाकर.
4. हम फौलादी जिगर वाले हैं.
वतन पर खुद को लुटा देंगे.
5. लहू मेरे जिगर का कुछ काम तो आया
शहीदों में सही लबों पर नाम तो आया.
6. नजारे नजर से ये कहने लगे,
नयन से बड़ी कोई चीज नहीं,
तभी मेरे दिल ने ये आवाज दी,
वतन से बड़ी कोई चीज नहीं.
7. ना जियो धर्म के नाम पर,
ना मरो धर्म के नाम पर,
इंसानियत ही है धर्म वतन का,
बस जियो वतन के नाम पर.
8. सीने में जुनून और आंखों में देशभक्ति की चमक रखता हूं,
दुश्मन की सांसे थम जाए आवाज में इतनी धमक रखता हूं.
9. चलो फिर से वो नजारा याद कर लें,
शहीदों के दिल में थी जो ज्वाला वो याद कर लें,
जिसमें बहकर आजादी पहुंची थी किनारे पर,
बलिदानियों के खून की वो धारा याद कर लें.
10. तिरंगा देश की शान है, हर भारतीय का स्वाभिमान है.
यही है गंगा, यही है हिमालय, यही हिन्द का ज्ञान है.
तीन रंगों में रंगा हुआ ये अपना हिंदुस्तान है.
11. न पूछो जमाने को कि क्या मेरी कहानी है,
हमारी पहचान तो बस इतनी है कि हम हिन्दुस्तानी हैं.
12. काश मेरी जिंदगी मे सरहद की कोइ शाम आए
मेरी जिंदगी मेरे वतन के काम आए
ना खौफ है मौत का ना आरजु है जन्नत की
लेकीन जब कभी जीक्र हो शहीदो का
काश मेरा भी नाम आए. काश मेरा भी नाम आए.