भारतीय नौसेना ने मनाया विजय दिवस
भारतीय नौसेना ने मनाया विजय दिवस
आज भारतीय नौसेना अपना विजय दिवस मना रही है. आज के दिन नौसेना ने 1971 के युद्ध के दौरान अपने 'ऑपरेशन ट्राइडेंट' में सफलता हासिल की थी. इस मौके पर राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद और कई वरिष्ठ नेताओं ने नौसेना कर्मियों और परिवारों को बधाई दी. जो बलिदान नौसेना के जवानों ने भारत के लिए दिए है आज उनको सम्मान देने का दिन है. शौर्य का दिन है. नेवी डे पर हर साल नौसेना अलग अलग कार्यक्रम के जरिए नौसेना दिवस मनाती है. इस साल भी नेवी डे पर मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया पर नौसेना ने नेवी डे मनाया.
मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया पर मनाया गया जश्न
आज के समारोह में सबसे पहले पारंपरिक परेड की गयी. उसके भारतीय नौसेना के सबसे घातक और निर्भर हेलिकॉप्टर चेतक का डेमो भी दिया गया. डेमो के रूप में चेतक ने समुद्र में लोगों को रेस्क्यू करके दिखाया. उसके बाद ASW और ALH हेलिकॉप्टर ने भी अपनी काबिलियत से लोगों को प्रभावित किया. हर साल नौसेना दिवस 4 दिसम्बर को मनाया जाता है. इस बार का नौसेना दिवस इस लिए भी खास रहा क्योंकि नौसेना में 2 बड़े ब्रह्मास्त्र शामिल किए गए है, जो भारतीय नौसेना की ताकत को और प्रबल बना रहे है.
फहराया गया सबसे बड़ा भारत का झंडा
पश्चिमी नौसेना कमान ने नौसेना दिवस के अवसर पर मुंबई में गेटवे ऑफ इंडिया में दुनिया के सबसे बड़े राष्ट्रीय ध्वज का प्रदर्शन किया. भारतीय नौसेना ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी. भारतीय नौसेना ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, "1400 किलोग्राम वजनी झंडा, खादी और ग्रामोद्योग आयोग द्वारा खादी से बनाया जाता है. नौसेना दिवस पर भारतीय नौसेना राष्ट्र की सेवा के लिए खुद को फिर से समर्पित करती है और राष्ट्रीय हितों की रक्षा और बढ़ावा देने के लिए अपनी प्रतिज्ञा और प्रतिबद्धता को नवीनीकृत करती है. स्मारकीय राष्ट्रीय ध्वज को प्रदर्शित करने के इस भाव के माध्यम से भारत के लोगों की सेवा करती है."
The #AirPowerDemo by naval helicopters saved the best for the last with a scintillating display of precision and daredevilry by #Seaking 42C with #Marcos demonstrating extraction ops over the Gateway of India.@DDNewslive @ANI@airnews_mumbai@indiannavy
— PRO Defence Mumbai (@DefPROMumbai) December 4, 2021
(4/n) pic.twitter.com/1DkdofFQyb
कई दिग्गज नेताओं ने दी बधाई
आज के मुबारक मौके पर भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ट्वीट कर नौसेना को बधाई दी. उन्होंने लिखा, "“नौसेना दिवस पर, सभी नौसेना कर्मियों, दिग्गजों और उनके परिवारों को बधाई. समुद्री सुरक्षा की रक्षा करने और समुद्र में हमारे हितों की रक्षा करने के अलावा, हमारी नौसेना ने COVID-19 संबंधित संकटों से निपटने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. भारतीय आपकी सेवा के लिए आभारी रहेंगे."
वहीं रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने नौसेना को उत्कृष्ट बल की उपाधि दी. उन्होंने अपने ट्वीट में कहा, "इस विशेष दिन पर 1971 के युद्ध के दौरान भारतीय नौसेना के साहसी 'ऑपरेशन ट्राइडेंट' की याद में, इस उत्कृष्ट बल के सभी कर्मियों को मेरी बधाई और शुभकामनाएं, जो समुद्री सुरक्षा के माध्यम से हमारे राष्ट्रीय हितों की रक्षा करना जारी रखते हैं."
क्यों मनाते हैं नौसेना दिवस?
4-5 दिसंबर 1971 की रात को, भारतीय नौसेना ने रात में हमले की योजना बनाई क्योंकि पाकिस्तान के पास ऐसा विमान नहीं था जो रात में बमबारी कर सके. यह कराची के पाकिस्तानी नौसेना मुख्यालय पर एक विनाशकारी हमला था. हमला सफल रहा क्योंकि पाकिस्तानी सेना का एक माइनस्वीपर, एक विध्वंसक और एक गोला बारूद आपूर्ति जहाज डूब गया. इसलिए भारतीय नौसेना की सफलता और उपलब्धियों का जश्न मनाने के लिए हर साल नौसेना दिवस मनाया जाता है.