scorecardresearch

Indian Railways: पर्व के बाद घर से आने वालों के लिए अच्छी खबर, पटना-गया से दिल्ली के लिए होली स्पेशल ट्रेन शुरू, यहां देखें लिस्ट

होली की छुट्टी पर घर आए लोगों को वापस जाने के लिए कंफर्म टिकटों को लेकर जद्दोजहद करनी पड़ रही है. यात्रियों की परेशानी को देखते हुए रेलवे की ओर से स्पेशल ट्रेनों का परिचालन शुरू किया गया है. आइए जानते हैं किस-किस दिन चल रही होली स्पेशल ट्रेन.

Advertisement
भारतीय रेल (फाइल फोटो) भारतीय रेल (फाइल फोटो)
हाइलाइट्स
  • होली पर्व मनाने बिहार गए लोग ट्रेनों से लौट रहे अपने काम पर

  • यात्रियों की सुविधा के लिए चलाई जा रहीं हैं कई स्पेशल ट्रेनें  

होली का त्योहार संपन्न हो चुका है और जो लोग पर्व मनाने के लिए देश के अलग-अलग शहरों से घर गए थे वे अब कामकाज पर लौट रहे हैं. ऐसे में ट्रेनों में काफी भीड़ हो रही है. होली के अवसर पर यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर रेलवे द्वारा कई स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है. इसी क्रम में पटना एवं गया से आनंद विहार टर्मिनस के मध्य अतिरिक्त होली स्पेशल ट्रेन का परिचालन शुरू किया गया है. हम आपको यहां पर उन ट्रेनों की लिस्ट दे रहे हैं ताकि आपको सफर में आसानी रहे.

इस-इस दिन चलेगी ट्रेन
1. गाड़ी संख्या 02250 आनंद विहार टर्मिनस-पटना होली स्पेशल आनंद विहार टर्मिनस से 14 मार्च 2023 को 23.15 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 16.40 बजे पटना पहुंचेगी. 

2. वापसी में गाड़ी संख्या 02249 पटना-आनंद विहार टर्मिनस होली स्पेशल 15.03.2023 को पटना से 18.45 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 11.45 बजे आनंद विहार टर्मिनस पहुंचेगी.अप एवं डाउन दिशा में यह ट्रेन कानपुर सेंट्रल, प्रयागराज जंक्शन, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा, दानापुर स्टेशनों पर रूकेगी.

3. गाड़ी संख्या 03617 गया-आनंद विहार टर्मिनस होली स्पेशल गया से 15 मार्च, 17 एवं 19 मार्च 2023 को 14.15 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 05.00 बजे आनंद विहार टर्मिनस पहुंचेगी.

4. वापसी में गाड़ी संख्या 03618 आनंद विहार टर्मिनस-गया होली स्पेशल आनंद विहार टर्मिनस से दिनांक 16, 18 एवं 20 मार्च 2023 को 07.00 बजे प्रस्थान कर 20.45 बजे गया पहुंचेगी.अप एवं डाउन दिशा में यह ट्रेन अनुग्रह नारायण रोड, डेहरी ऑन सोन, सासाराम, भभुआ रोड, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, प्रयागराज जंक्शन, कानपुर सेंट्रल स्टेशनों पर रूकेगी.