scorecardresearch

वंदे भारत ट्रेन के खाने में मिला कीड़ा, यात्रियों ने बीच सफर में खाना छोड़ा, IRCTC ने ठोका 10 लाख का जुर्माना

जांच में पाया गया कि यह खाना M/S ब्रंदावन फूड प्रोडक्ट्स (RK ग्रुप) द्वारा सप्लाई किया गया था. जिस किचन से खाना सप्लाई हुआ था, उसे फिलहाल सील कर दिया गया है. वहां डीप क्लीनिंग और पेस्ट कंट्रोल के निर्देश दिए गए हैं, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों.

Vande Bharat Express food safety Vande Bharat Express food safety

अहमदाबाद से मुंबई जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस में परोसे गए खाने में कीड़ा मिला है. इस घटना ने न केवल रेलवे की साख पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि यात्रियों की सेहत के साथ हो रहे खिलवाड़ को भी उजागर किया है. इस घटना के बाद पूरे कोच में यात्रियों ने खाना खाना बंद कर दिया और रेलवे की कैटरिंग व्यवस्था पर सवाल उठने लगे.

सोशल मीडिया पर सामने आया मामला
मुंबई के बिजनेसमैन आदित्य डिडवानिया ने 6 अप्रैल 2026 को इस घटना की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर दी. उन्होंने फोटो और वीडियो शेयर करते हुए बताया कि उनके खाने में कीड़ा मिला. उन्होंने यह भी दावा किया कि यह एक अकेला मामला नहीं था, बल्कि उनके कोच में कम से कम दो यात्रियों के खाने में ऐसी ही शिकायत सामने आई. जैसे ही यह बात फैली, कोच में बैठे बाकी यात्रियों ने भी खाना खाना बंद कर दिया.

FSSAI मानकों पर उठाए सवाल
उन्होंने अपनी पोस्ट में कहा कि खाना संभवतः FSSAI के तय मानकों के अनुसार तैयार नहीं किया जा रहा है. उन्होंने मांग की कि अगर जांच में लापरवाही साबित होती है, तो संबंधित वेंडर का लाइसेंस रद्द किया जाए.

 

 

IRCTC ने मानी गलती, लगाया भारी जुर्माना
मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए IRCTC ने माफी मांगी और कहा कि इस घटना को गंभीरता से लिया गया है. रेलवे की कैटरिंग सेवा संभालने वाली संस्था ने संबंधित सर्विस प्रोवाइडर पर 10 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है. इसके साथ ही कंपनी को कॉन्ट्रैक्ट खत्म करने का नोटिस भी दिया गया है.

किचन सील, सफाई और पेस्ट कंट्रोल के आदेश
जांच में पाया गया कि यह खाना M/S ब्रंदावन फूड प्रोडक्ट्स (RK ग्रुप) द्वारा सप्लाई किया गया था. जिस किचन से खाना सप्लाई हुआ था, उसे फिलहाल सील कर दिया गया है. वहां डीप क्लीनिंग और पेस्ट कंट्रोल के निर्देश दिए गए हैं, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों.

सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा
इस घटना के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने जमकर नाराजगी जताई. कई यूजर्स ने ट्रेन में खाने की गुणवत्ता पर सवाल उठाए और नियमित जांच की मांग की है. वहीं रेलवे प्रशासन ने भी स्पष्ट किया है कि यात्रियों की सुरक्षा और साफ-सफाई के साथ किसी भी तरह का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. 

ये भी पढ़ें: