scorecardresearch

प्लास्टिक पेंट की तरह उखड़ गया तरबूज का छिलका, फूड की क्वालिटी पर इस वीडियो ने फिर उठाया सवाल

एक बार फिर सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो ने खाने पीने की चीजों की गुणवत्ता को लेकर लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है. इस वीडियो को देखने के बाद कई लोग हैरान हैं और कुछ भी खरीदने या ऑर्डर करने से पहले 100 बार सोच रहे हैं.

तरबूज का वायरल वीडियो तरबूज का वायरल वीडियो

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर TyrantOppressor नाम की आईडी से एक वीडियो शेयर किया गया. इसमें एक तरबूज का छिलका ऐसे उतरता हुआ दिख रहा है, जैसे से प्लास्टिक पेंट उखड़ रहा हो. वीडियो में एक व्यक्ति तरबूज के ऊपर की परत को आसानी से निकालता हुआ नजर आता है, जिससे ऐसा लगता है जैसे उस पर कोई अलग लेयर चढ़ाई गई हो.

वीडियो में किया गया दावा
पोस्ट के साथ यह दावा किया गया कि व्यक्ति ने तरबूज को शाम के समय खरीदा था और उसे कुछ देर के लिए फ्रिज में रख दिया. इसके बाद जब उसने तरबूज को बाहर निकाला, तो उसकी ऊपरी परत अपने आप उखड़ने लगी, मानो कागज या पेंट निकल रही हो. इस घटना को लेकर पोस्ट में सवाल उठाया गया कि क्या आज के समय में कोई भी चीज शुद्ध बची है या हम खाने के नाम पर सिर्फ केमिकल्स ही ले रहे हैं.

लोगों की मिली जुली प्रतिक्रिया
इस वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की अलग अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं. कुछ लोग इसे देखकर हैरान रह गए और खाने की गुणवत्ता पर चिंता जताने लगे.

वहीं, कुछ यूजर्स ने इसे एक सामान्य प्राकृतिक प्रक्रिया बताया. एक व्यक्ति ने समझाते हुए कहा कि जब तरबूज को बहुत ठंडे फ्रिज में रखा जाता है और फिर अचानक बाहर गर्म वातावरण में लाया जाता है, तो तापमान के बदलाव के कारण उसकी बाहरी पतली परत अलग हो सकती है. उन्होंने यह भी बताया कि यह कोई प्लास्टिक या केमिकल की परत नहीं होती, बल्कि फल की प्राकृतिक सुरक्षा परत (क्यूटिकल) होती है, जो इस तरह अलग हो सकती है.

हालांकि कई बार इसके पीछे वैज्ञानिक कारण भी हो सकते हैं. फिर भी, ऐसे मामलों के बाद लोगों का सतर्क होना स्वाभाविक है. खाने पीने की चीजें खरीदते समय उनकी गुणवत्ता और ताजगी पर ध्यान जरूर दीजिए. 
 

ये भी पढ़ें