scorecardresearch

Madhya Pradesh: जबलपुर में कलेक्टर ने खुद दिए अपनी ही सैलरी रोकने के निर्देश, जानें क्या है पूरा मामला

कलेक्टर कर्मवीर शर्मा के गुस्से की गाज तहसीलदारों पर भी गिरी क्योंकि राजस्व प्रकरणों के निराकरण में लापरवाही पर संबंधित तहसीलदारों की एक-एक वेतनवृद्धि भी रोक दी गई है.

जबलपुर कलेक्टर कर्मवीर शर्मा जबलपुर कलेक्टर कर्मवीर शर्मा
हाइलाइट्स
  • कलेक्टर कर्मवीर शर्मा ने रोकी खुद की सैलरी

  • तहसीलदारों पर भी गिरी कलेक्टर के गुस्से की गाज

मध्य प्रदेश के जबलपुर में एक बेहद दिलचस्प मामला सामने आया है. यहां सीएम हेल्पलाइन पर लंबित शिकायतों के निराकरण में देरी होने पर कलेक्टर ने खुद की ही वेतनवृद्धि रोकने का आदेश जारी कर दिया है. दरअसल, जबलपुर कलेक्टर कर्मवीर शर्मा ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन से आई शिकायतों का निराकरण न होने पर खुद के साथ अपने कई अधिकारियों का वेतन रोकने के निर्देश दे दिए हैं. 

कलेक्टर कर्मवीर शर्मा ने खुद एक महीने के वेतन नहीं निकालने के निर्देश के साथ कहा कि उन सभी अफसरों जिनके सीएम हेल्पलाइन में ज्यादा प्रकरण हैं, उन सबकी एक-एक वेतन वृद्धि रोकी जाए. इसके साथ ही स्वच्छता व सीएम हेल्पलाइन में लापरवाही पर नगर निगम के सभी उपायुक्तों के वेतन रोकने के निर्देश भी कर्मवीर शर्मा ने दिये हैं. 

तहसीलदारों पर गिरी गाज

कलेक्टर के गुस्से की गाज तहसीलदारों पर भी गिरी क्योंकि राजस्व प्रकरणों के निराकरण में लापरवाही पर संबंधित तहसीलदारों की एक-एक वेतनवृद्धि भी रोक दी गई है. डिस्ट्रिक्ट मार्केटिंग ऑफिसर कलेक्टर की बैठक में उपस्थित नहीं थे. लिहाजा कलेक्टर ने उन्हें नोटिस देने के निर्देश दिए हैं. 

इतना ही नहीं प्रकरणों के निराकरण में उदासीनता पर पीआईयू के कार्यपालन यंत्री के वेतन वृद्धि रोकने के भी निर्देश दिये.कलेक्टर कर्मवीर शर्मा ने जिले के सभी विभागों के अधिकारियों से सीएम हेल्पलाइन या समाधान ऑनलाइन के मामलों का समयसीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए हैं.

(रवीश पाल सिंह की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें: