scorecardresearch

झांसी में झुलसाने वाली गर्मी की शुरुआत, पारा हुआ 42 डिग्री पार... तपिश ने झांसी वासियों को किया बेहाल

यूपी के झांसी में झुलसाने वाली गर्मी की शुरुआत हो गई है. सूर्य की तपन और गर्म हवाओं के कारण तापमान 42 डिग्री पार पहुंच गया है.

Jhansi Scorching heat Jhansi Scorching heat

यूपी के झांसी में झुलसाने वाली गर्मी की शुरुआत हो गई है. सूर्य की तपन और गर्म हवाओं के कारण तापमान 42 डिग्री पार पहुंच गया है. सड़कों पर चलने वाले लोग दुपट्टे, गमछा बांधकर और छाता लेकर निकल रहे है, इतना ही नहीं वह अपने साथ या तो पानी लेकर चल है या फिर दुकानों पर तरल पेय पदार्थ पीकर शरीर को ठंडा करने के प्रयास में लगे हुए हैं.

अभी अप्रैल का दूसरा सप्ताह ही निकला है और गर्मी ने अपने तीखे तेवर दिखाना शुरू कर दिया. सूरज की तेज तपिश के कारण 12 बजते ही झांसी की सड़कों पर सन्नाटा सा नजर आने लगता है. जरुरी काम से बाहर निकलने वाले लोग झुलसाने वाली धूप से बचने के लिए सिर ढककर निकल रहे है. मौसम विभाग की मानें तो इस समय तापमान 42 डिग्री पार हो गया है और आने वाले दिनों में यह बढ़ेगा.

छात्राओं ने बाटा अपना दुख
छात्रा अनुष्का कहती हैं कि यहां गर्मी के कारण बुरा हाल हो गया है. सबसे ज्यादा गर्मी यहां पड़ती है क्योंकि पहाड़ी इलाका लग जाता है. अभी यहां से डिपार्टमेंट जा रहे है तो धूप से बचने के लिए दुपट्टे का इस्तेमाल कर रहे हैं. वहीं कोमल कहती हैं कि बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है. बाहर निकलो तो चेहरा जलने लगता है, छाता भी कोई काम नहीं कर रहा है. आने वाले दिनों में और अधिक गर्मी पड़ेगी, अभी तो शुरुआत है.

रिपोर्टर: प्रमोद कुमार

ये भी पढ़ें: