scorecardresearch

Jhunjhunu Sarpanch Election: 'सरपंच बनी तो करवाऊंगी कुंवारों की शादी', झुंझुनूं की प्रत्याशी अनीता सैनी का अनोखा वादा वायरल

राजस्थान के झुंझुनूं जिले के झाझड़ गांव की सरपंच प्रत्याशी अनीता सैनी अपने अनोखे चुनावी वादे को लेकर चर्चा में हैं. उन्होंने वादा किया है कि चुनाव जीतने पर वह गांव के कुंवारे युवाओं की शादी करवाएंगी, जिसके लिए उन्हें दूसरे गांव जाना पड़े या बारात के लिए ट्रेन लगानी पड़े.

Advertisement
सरपंच बनी तो करवाऊंगी कुंवारों की शादी सरपंच बनी तो करवाऊंगी कुंवारों की शादी

राजस्थान में पंचायतीराज चुनाव के बीच झुंझुनूं जिले की एक महिला प्रत्याशी अपने अनोखे चुनावी वादे को लेकर चर्चा में हैं. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में सरपंच पद की उम्मीदवार होने का दावा करने वाली अनीता सैनी गांव के कुंवारे युवाओं की शादी करवाने की बात कहती नजर आ रही हैं. उनका कहना है कि अगर वह सरपंच बनती हैं, तो जिन युवाओं को शादी के लिए दुल्हन नहीं मिल रही है और जिन्हें मदद की जरूरत है, उनकी शादी करवाने की पूरी कोशिश करेंगी. उनके इस वादे ने लोगों का ध्यान खींचा है.

झुंझुनूं के झाझड़ गांव की रहने वाली हैं अनीता सैनी
अनीता सैनी राजस्थान के झुंझुनूं जिले के झाझड़ गांव की रहने वाली हैं. वह आगामी सरपंच चुनाव में अपनी किस्मत आजमा रही हैं. चुनाव प्रचार के दौरान ग्रामीणों से वोट मांगते हुए दिए गए उनके बयान का वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है. वीडियो में अनीता सैनी गांव के युवाओं से जुड़ी एक ऐसी समस्या पर बात करती हैं, जो उनके मुताबिक चुनावी वादे का हिस्सा है. वह कहती हैं कि गांव में कोई भी ऐसा कुंवारा भाई नहीं रहेगा, जिसे शादी के लिए लड़की नहीं मिल रही हो और जिसे मदद की जरूरत हो. ऐसे युवाओं की शादी करवाने के लिए वह पूरी कोशिश करेंगी.

दूसरे गांव में रुकना पड़े या ट्रेन लगानी पड़े, पीछे नहीं हटेंगी
वीडियो में अनीता सैनी अपने वादे को और आगे बढ़ाती नजर आती हैं. उनका कहना है कि अगर गांव के किसी युवक के लिए लड़की ढूंढने के लिए उन्हें किसी दूसरे गांव में एक-दो दिन तक रुकना पड़े, तो भी वह पीछे नहीं हटेंगी. उन्होंने यह भी कहा कि अगर झाझड़ गांव से बारात ले जाने के लिए ट्रेन लगाने की जरूरत पड़ी, तो वह इसके लिए भी तैयार रहेंगी. उनके इसी बयान ने लोगों के बीच इस वीडियो को चर्चा का विषय बना दिया है. चुनाव प्रचार के दौरान शादी करवाने को लेकर किया गया यह वादा अब सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रहा है.

विकास के मुद्दों से अलग है चुनावी वादा
आमतौर पर पंचायत चुनावों में सड़क, पानी, बिजली और गांव के विकास से जुड़े मुद्दे प्रमुखता से उठाए जाते हैं. प्रत्याशी इन सुविधाओं को बेहतर बनाने और ग्रामीणों की समस्याएं दूर करने के वादे करते हैं. लेकिन अनीता सैनी के बयान ने चुनावी चर्चा को एक अलग दिशा दे दी है. उन्होंने गांव के उन युवाओं की शादी करवाने में मदद करने की बात कही है, जिन्हें दुल्हन नहीं मिल रही है. उनका यह अनोखा चुनावी वादा लोगों के बीच चर्चा में है.
 

ये भी पढ़ें