scorecardresearch

धुरंधर 2 देखने आई महिला के साथ अंधेरे में की छेड़छाड़, खौला पिता का खून तो थिएटर के बाहर कर दी जमकर पिटाई

कानपुर के रावतपुर इलाके में स्थित गुरुदेव पैलेस टॉकीज में फिल्म देखने आई एक युवती के साथ छेड़छाड़ का सनसनीखेज मामला सामने आया है. हॉल में अंधेरे का फायदा उठाकर आरोपी ने पास बैठी युवती के साथ अभद्रता की कोशिश की, जिस पर युवती ने तुरंत शोर मचा दिया.

आरोपी आरोपी
हाइलाइट्स
  • बेटी से हुए छेड़छाड़ ने मचाया इलाके में हड़कंप

  • पिता ने निकलते ही दबोचा और की पिटाई

उत्तर प्रदेश के कानपुर में उस समय हंगामा मच गया जब एक सिनेमाहॉल में फिल्म देखते वक्त युवती से छेड़छाड़ की घटना सामने आई. आरोपी की हरकत का खुलासा होते ही सबसे ज्यादा गुस्सा युवती के पिता का फूटा, जिन्होंने आरोपी को बाहर निकलते ही पकड़कर उसकी जमकर पिटाई कर दी.

यह मामला रावतपुर थाना क्षेत्र के गुरुदेव पैलेस टॉकीज का है. जानकारी के मुताबिक, फिल्म 'धुरंधर 2' का शो चल रहा था. हॉल में अंधेरा होने का फायदा उठाकर एक युवक ने पास की सीट पर बैठी युवती के साथ छेड़छाड़ और अभद्रता की कोशिश की. युवती ने तुरंत विरोध किया और शोर मचाकर आसपास बैठे लोगों को स्थिति से अवगत कराया. शोर सुनकर हॉल में अफरा-तफरी मच गई और आरोपी की पहचान हो गई.

हॉल का वीडियो नहीं, बाहर की घटना चर्चा में
बताया जा रहा है कि सिनेमाहॉल के अंदर हुई छेड़छाड़ का कोई वीडियो सामने नहीं आया है, लेकिन जैसे ही आरोपी बाहर निकला, युवती के पिता पहले से ही गुस्से में उसका इंतजार कर रहे थे. उन्होंने आरोपी को निकलते ही पकड़कर उसकी जमकर धुनाई की. तभी वहां मौजूद कुछ अन्य लोगों ने भी आरोपी को कुछ थप्पड़ जड़ दिए. यह पूरी घटना बाहर मौजूद लोगों द्वारा देखी गई, जिसके बाद मामला और गर्माता चला गया.

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को हिरासत में लिया
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और भीड़ से आरोपी को छुड़ाकर हिरासत में ले लिया. भीड़ का गुस्सा बढ़ता देख पुलिस ने तुरंत आरोपी को सुरक्षित स्थान पर ले जाकर पूछताछ शुरू कर दी.

थाना प्रभारी का बयान
थाना प्रभारी ने बताया कि छेड़छाड़ की सूचना पर तुरंत कार्रवाई की गई है. आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. पीड़िता के पिता की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है. महिलाओं की सुरक्षा से जुड़ी किसी भी घटना को हल्के में नहीं लिया जाएगा. हालांकि इस घटना ने महिलाओं की सुरक्षा पर फिर सवाल उठा दिया है. 

(रिपोर्ट- सिमर चावला)

ये भी पढ़ें