scorecardresearch

Kaushambi Marriage News: अजब-गजब!... पहले युवक को पकड़ा, फिर की पिटाई, उसके बाद करवा दी शादी... लोगों में हैरानगी

जिस प्रेम कहानी में रात के समय मिलने पहुंचे युवक को परिजनों ने पकड़ लिया और पुलिस तक मामला पहुंच गया था, उसी कहानी का अंत आखिरकार दोनों परिवारों की सहमति से शादी के रूप में हुआ. कौशाम्बी का यह मामला अब इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है.

Advertisement
अंधेरे में मिलने आया युवक तो परिजनों ने करवा दी शादी अंधेरे में मिलने आया युवक तो परिजनों ने करवा दी शादी

उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी में एक प्रेम कहानी का ऐसा मामला सामने आया है, जिसका अंजाम शायद प्रेमी आकाश और उसकी प्रेमिका सलोनी ने भी नहीं सोचा होगा. प्रेमिका से मिलने रात के अंधेरे में पहुंचे आकाश को परिजनों ने पकड़ लिया. आरोप है कि पहले उसकी पिटाई की गई और फिर पुलिस को सूचना दी गई. पुलिस युवक को थाने ले गई, लेकिन वहां से मामला एक अलग ही मोड़ पर पहुंच गया. दोनों परिवार शादी के लिए राजी हो गए और आखिरकार प्रेमी जोड़े का मंदिर में विवाह करा दिया गया. करीब तीन साल से चल रहे प्रेम संबंध का अंत सात फेरों के साथ हुआ.

रात में प्रेमिका से मिलने पहुंचा था युवक
मामला कौशाम्बी के पिपरी थाना क्षेत्र के शेरगढ़ गांव का है. जानकारी के मुताबिक कौशाम्बी थाना क्षेत्र के जाटी गांव निवासी आकाश दिवाकर पुत्र मूलचंद (20) बीती रात अपनी प्रेमिका सलोनी दिवाकर (19) से मिलने शेरगढ़ गांव पहुंचा था. बताया जा रहा है कि दोनों के बीच करीब तीन साल से प्रेम संबंध थे. दोनों चोरी-छिपे एक-दूसरे से मिलते थे. इसी तरह आकाश रात के अंधेरे में सलोनी से मिलने उसके गांव पहुंचा था. आकाश के शेरगढ़ पहुंचने की भनक जैसे ही सलोनी के परिजनों को लगी, उन्होंने दोनों को पकड़ लिया. आरोप है कि परिजनों ने पहले युवक आकाश की पिटाई की. इसके बाद पुलिस को मामले की जानकारी दी गई. सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को अपने साथ थाने ले गई. यहां तक मामला पुलिस कार्रवाई की ओर बढ़ता दिखाई दे रहा था, लेकिन इसके बाद पूरी कहानी ही बदल गई.

थाने से निकलकर मंदिर पहुंचा मामला
पुलिस के थाने ले जाने के बाद दोनों परिवारों के बीच बातचीत हुई. इसके बाद दोनों पक्षों के परिजन शादी के लिए राजी हो गए. परिवारों की सहमति बनने के बाद दोनों का विवाह तिल्हापुर मोड़ स्थित मंदिर में करा दिया गया. इस तरह रात में प्रेमिका से मिलने पहुंचे आकाश के पकड़े जाने, पिटाई और पुलिस तक पहुंचने के बाद मामला आखिरकार शादी तक पहुंच गया. करीब तीन साल से चल रही प्रेम कहानी का अंत सात फेरों के साथ हुआ. इस पूरे मामले को लेकर जब पिपरी थाना इंचार्ज चंद्र भूषण मौर्य से बात की गई तो उन्होंने बताया कि दोनों के परिजन शादी करने के लिए राजी थे और कोई कार्रवाई नहीं चाहते थे. थाना इंचार्ज के मुताबिक जानकारी मिली है कि दोनों ने कहीं मंदिर में शादी कर ली है. परिवारों की सहमति के बाद मामले में किसी कार्रवाई की मांग नहीं की गई.
 

ये भी पढ़ें