scorecardresearch

Kerala CM Race: कौन हो सकता है केरल में कांग्रेस का CM, इन नामों की हो रही चर्चा

केरल में यूडीएफ ने प्रचंड जीत दर्ज की है. कांग्रेस को अकेले 63 सीटों पर जीत मिली है. अब कांग्रेस में मुख्यमंत्री पद के चेहरों की चर्चा हो रही है. इसमें केसी वेणुगोपाल, वीडी सतीशन से लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सनी जोसेफ तक का नाम शामिल है.

Kerala CM Race Kerala CM Race

केरल विधानसभा चुनाव में UDF को प्रचंड जीत मिली है. यूडीएफ ने 140 विधानसभा सीटों में से 102 सीटों पर जीत दर्ज की है. गठबंधन की सबसे बड़ी पार्टी कांग्रेस ने अकेले 63 सीटों पर जीत हासिल की है. अब केरल में मुख्यमंत्री को लेकर चर्चा हो रही है. चर्चा इस बात को लेकर हो रही है कि कांग्रेस किसको मुख्यमंत्री की कुर्सी देने जा रही है. सीएम पद के लिए कई नामों की चर्चा हो रही है. केसी वेणुगोपाल से लेकर वीडी सतीशन तक का नाम शामिल है. चलिए आपको बताते हैं कि केरल में सीएम पद के लिए किन नामों की चर्चा हो रही है और क्या कांग्रेस इन नामों में से ही किसी को तवज्जों देगी या इस बार चौंकाएगी.

वीडी सतीशन-
केरल में मुख्यमंत्री पद की दौड़ में सबसे आगे वीडी सतीशन का नाम चल रहा है. सतीशन को वेणुगोपाल का करीबी माना जाता है. इतना ही नहीं, सतीशन टीम राहुल के सबसे खास चेहरा हैं. एलडीएफ सरकार के दौरान वो नेता प्रतिपक्ष भी रहे. उस दौरान उन्होंने पिनराई विजयन के खिलाफ खुलकर मोर्चा खोला था. सतीशन को गठबंधन के आईयूएमएल का भी साथ मिल रहा है. सतीशन की छवि एक सुलझे हुए लीडर की है. बताया जा रहा है कि सतीशन ने फैसला किया है कि अगर उनको मुख्यमंत्री नहीं बनाया जाता है तो वो सिर्फ विधायक रहेंगे और नई सरकार का हिस्सा नहीं बनेंगे.

केसी वेणुगोपाल-
केरल में मुख्यमंत्री पद को लेकर कांग्रेस के दिग्गज लीडर केसी वेणुगोपाल की भी चर्चा है. वेणुगोपाल राहुल गांधी के काफी करीब हैं और कांग्रेस के जनरल सेक्रेटरी हैं. वेणुगोपाल की दिल्ली में काफी मजबूत पकड़ है. हालांकि पार्टी के लिए एक मुसीबत ये भी है कि अगर उनको मुख्यमंत्री बनाया जाता है तो उनके लिए एक सुरक्षित सीट ढूंढनी होगी और उपचुनाव कराना होगा.

रमेश चेन्निथला-
केरल में कांग्रेस के सीनियर लीडर्स में रमेश चेन्निथला हैं. उनके प्रशासन प्रशासनिक अनुभव भी ज्यादा है. चेन्निथला ने हाल ही में कहा था कि उन्होंने साल 2011 में ओमान चांडी के लिए मुख्यमंत्री पद छोड़ दिया था, क्योंकि वो सीनियर थे. अगर रमेश चेन्निथला को मुख्यमंत्री नहीं बनाया जाता है तो वो कैबिनेट से बाहर ही रहना पसंद करेंगे, क्योंकि जूनियर की कैबिनेट में शामिल होना उनके लिए थोड़ा असहज हो सकता है.

सनी जोसेफ-
केरल में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सनी जोसेफ हैं. मुख्यमंत्री पद की रेस में उनका भी नाम सामने आ रहा है. जोसेफ ने कांग्रेस के छात्र संगठन केरल स्टूडेंट्स यूनियन से सियासी पारी की शुरुआत की थी. इसके बाद यूथ कांग्रेस में चले गए. सनी जोसेफ कई बार विधायक भी रहे हैं. 

अब देखना है कि कांग्रेस इन नामों में से ही किसी मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठाती है या कोई चौंकान्ने वाला नाम सामने लेकर आती है.

ये भी पढ़ें: