कहां देश सकते हैं बजट का लाइव प्रसारण
कहां देश सकते हैं बजट का लाइव प्रसारण
केंद्रीय बजट 2026–27 संसद में रविवार, 1 फरवरी 2026 को पेश किया जाएगा. केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण लोकसभा में बजट का भाषण 11 बजे से देना शुरू करेंगी. रविवार होने के बावजूद भी बजट पेश करने का टाइम परंपरा के अनुसार ही रखा गया है. व्यूयर्ज बजट सुनने के लिए समय के थोड़ा पहले ट्यून इन करें ताकि वह शुरुआत की बातों को मिस न करें.
क्यों होता है बजट भाषण इतना खास?
बजट 2026 का भाषण करीब एक से डेढ़ घंटे तक चलने की उम्मीद है. इस दौरान सरकार आगामी वित्त वर्ष की आर्थिक दिशा, राजकोषीय रणनीति और नीतिगत प्राथमिकताओं की झलक देती है.
भाषण में टैक्स व्यवस्था, वेलफेयर स्कीम, बुनियादी ढांचे पर खर्च और आर्थिक सुधारों से जुड़े बड़े ऐलान किए जाते हैं. यही वजह है कि आम नागरिकों से लेकर उद्योग जगत और निवेशक तक इस भाषण पर करीबी नजर रखते हैं.
टीवी पर कैसे देखें बजट 2026 लाइव?
बजट प्रेसेंटेशन का लाइव टेलिकास्ट नेशनल टेलिविजन चैनलों पर किया जाएगा. लोग लाइव टेलिकास्ट को संसद टीवी और दूरदर्शन पर भी देख सकते हैं. संसद टीवी पर लाइव टेलिकास्ट बिना किसी ब्रेक के दिखाया जाता है. दूरदर्शन चैनल देश के लगभग हर कोने को कवर करता है.
ऑनलाइन कहां देखें बजट 2026 की लाइव स्ट्रीमिंग?
व्यूयर्स डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बजट 2026 की लाइव स्ट्रीमिंग कई प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं. इसमें संसद टीवी का यूट्यूब चैनल, प्रेस सूचना ब्यूरो (PIB) का यूट्यूब चैनल और वेबसाइट indiabudget.gov.in शामिल है.