लैब्राडोर डॉग ने तेंदुए को खदोड़ा
लैब्राडोर डॉग ने तेंदुए को खदोड़ा
उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में एक पालतू कुत्ते की बहादुरी का वीडियो सामने आया है. यहां एक फार्म के आंगन में तेंदुआ घुस आया, लेकिन घर की रखवाली कर रहे लैब्राडोर कुत्ते ने उसके सामने डटकर मुकाबला किया. कुत्ते को जोर-जोर से भौंकते देख तेंदुआ बिना हमला किए ही वहां से लौट गया. यह पूरी घटना फार्म में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब वायरल हो रहा है.
फार्म के आंगन में अचानक पहुंच गया तेंदुआ
यह घटना लखीमपुर खीरी जिले की बेलरायां वन रेंज के मंझरा पूरब गांव की है. यहां एक फार्म के आंगन में रात के समय तेंदुआ घुस आया था. उस दौरान घर की रखवाली करने वाला लैब्राडोर कुत्ता भी वहीं मौजूद था. जैसे ही उसकी नजर तेंदुए पर पड़ी, वह उसके सामने डट गया और लगातार जोर-जोर से भौंकने लगा. कुत्ते के तेवर देखकर तेंदुआ बिना हमला किए ही पीछे हट गया और फार्म से बाहर चला गया.
बताया जाता है कि मंझरा गांव के रहने वाले गुरमीत सिंह बीती रात अपने फार्म पर सो रहे थे. इसी दौरान उन्हें फार्म में पाले गए लैब्राडोर कुत्ते के भौंकने की तेज आवाज सुनाई दी. आवाज सुनकर उनकी नींद खुल गई. जब उन्होंने खिड़की से बाहर झांककर देखा, तो उन्हें आंगन की ओर आता हुआ एक तेंदुआ दिखाई दिया.
कुत्ते की सतर्कता से टली अनहोनी
तेंदुए को सामने देखकर लैब्राडोर कुत्ता पीछे हटने के बजाय उसके सामने खड़ा हो गया और भौंकने लगा. कुत्ते के लगातार भौंकने और तेवर देखकर तेंदुआ वहां से लौट गया. कुत्ते की सतर्कता से फार्म में एक बड़ी अनहोनी टल गई. घटना के दौरान किसी हमले की जानकारी सामने नहीं आई है. फार्म में लगे सीसीटीवी कैमरे में तेंदुए के आने और लैब्राडोर कुत्ते के भौंककर उसे वापस लौटने पर मजबूर करने की पूरी घटना रिकॉर्ड हो गई. अब यह वीडियो लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है.
ये भी पढ़ें